17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-ईरान ने मिलाया हाथ, व्यापक रणनीतिक सहयोग संधि पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका...

रूस-ईरान ने मिलाया हाथ, व्यापक रणनीतिक सहयोग संधि पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के उनके समकक्ष मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को एक व्यापक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने कड़े पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद अपनी साझेदारी को और गहरा किया है। रूसी और ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ”व्यापक रणनीतिक सहयोग संधि” में व्यापार और सैन्य सहयोग से लेकर विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति तक सभी क्षेत्र शामिल हैं। इस समझौते से अमेरिका की टेंशन बढ़नी तय मानी जा रही है। अमेरिका की रूस और ईरान दोनों से दुश्मनी है।

पुतिन ने की समझौते की प्रशंसा
पुतिन ने इस समझौते की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ”एक वास्तविक सफलता है जो रूस, ईरान और पूरे क्षेत्र के स्थिर और सतत विकास के लिए माहौल बनायेगी।” क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह और संधि पर हस्ताक्षर के समय के बीच कोई संबंध होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि संधि पर हस्ताक्षर का कार्यक्रम बहुत पहले ही तय कर लिया गया था।

पेजेशकियन ने रूस-ईरान दोस्ती का दिया हवाला
पुतिन ने बातचीत के लिए आये पेजेशकियन का स्वागत करते हुए कहा कि नई संधि ”हमारे सहयोग के लगभग सभी क्षेत्रों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देगी।” पिछले जुलाई में सत्ता में आने के बाद तीसरी बार पुतिन से मिलने वाले पेजेशकियन ने कहा कि ये दस्तावेज ”हमारे आगे बढ़ने के लिए एक ठोस आधार तैयार करते हैं।” उन्होंने कहा, ”हम आपके साथ अपने संबंधों को महत्वपूर्ण, संवेदनशील और रणनीतिक मानते हैं और हम इस मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।”

पेजेशकियन ने अमेरिका की आलोचना की
ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र के देशों को अपनी समस्याओं का समाधान खुद करना चाहिए। उन्होंने अमेरिका का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि बाहरी ताकतों की उपस्थिति से तनाव बढ़ेगा तथा स्थिति अस्थिर होगी। उन्होंने कहा, ”वे क्षेत्र में अराजकता फैलाने के लिए दुनिया के दूसरे कोने से आते हैं। ये संबंध निश्चित रूप से उनकी साजिश को विफल कर देंगे।”

यूक्रेन युद्ध के बाद और करीब आए रूस-ईरान
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद रूस और ईरान के रिश्ते मजबूत हुए हैं। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ईरान पर रूस को यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल के लिए सैकड़ों ड्रोन उपलब्ध करने का आरोप लगाया है। हालांकि, दोनों देशों ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Latest articles

अमृतपाल सिंह की हिरासत पर सियासत तेज, नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को घेरा

चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर और हिरासत को लेकर पंजाब...

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...