20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedहुलिया बदला, सुबह 8 बजे तक पुलिस स्टेशन के पास घूमता रहा...

हुलिया बदला, सुबह 8 बजे तक पुलिस स्टेशन के पास घूमता रहा सैफ पर हमला करने वाला

Published on

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस हमलावर को पकड़ने के लिए दिन-रात एक की हुई है लेकिन अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालांकि जांच के दौरान अब एक नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वाले संदिग्ध ने कथित तौर पर पकड़े जाने से बचने के लिए कपड़े बदल लिए थे.

सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना के बाद संदिग्ध ने अपना हुलिया बदल लिया था. फिलहाल,आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 से ज्यादा टीमें बनाई हैं.

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच दिखाई दिया है. सुबह 8 बजे तक संदिग्ध बांद्रा इलाके में घूम रहा था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई.

पुलिस इस बात से हैरान है कि सैफ अली खान की बिल्डिंग में दोनों एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद संदिग्ध कैसे घुस गया. हमले के समय संदिग्ध ने मास्क और टोपी पहन रखी थी, जबकि बिल्डिंग से बाहर निकलते समय उसने उसे उतार दिया जिससे उसके इरादों पर सवाल उठ रहे हैं.

40 से 50 लोगों से पूछताछ
सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने अबतक 40 से 50 लोगों से पूछताछ की है. इनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड भी किए गए हैं, पूछताछ किए जाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग सैफ के परिचित हैं. सैफ के स्टाफ से भी पुलिस ने आज पूछताछ की है.

नंगे पैर आया, जूते पहन कर उतरा हमलावर
रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली पर हमला करने वाला उनके घर नंगे पैर घुसा था जबकि भागते वक्त वो जूते पहन कर उतरा. हमलावर के नए सीसीटीवी फुटेज में तीन चीजें नजर आ रही है जिस पर अब पुलिस की शक की सुई टिक गई है.पहला ये कि सैफ पर हमला करने वाला ऊपर नंगे पैर गया जबकि वो भागते वक्त जूते पहनकर उतरा, दूसरी चीज ये है कि जब वो ऊपर जा रहा था तो उसका बैग भरा हुआ (फूला हुआ) नजर आ रहा है जबकि भागते समय बैग खाली लग रहा है.

चाकू का दूसरा टुकड़ा ढूंढ रही पुलिस
सैफ अली खान पर हमले में जो चाकू इस्तेमाल हुआ है उससे जुड़ी बड़ी खबर भी सामने आई है. पुलिस ने चाकू के उस टुकड़े को अपनी जांच में शामिल कर लिया है जो सैफ की पीठ में धंसा हुआ मिला है. ये चाकू का ढाई इंच से ज्यादा लंबा टुकड़ा है जिसके बारे में डॉक्टरों ने बताया कि बस, दो मिमी से सैफ बाल बाल बचे हैं वर्ना ये चाकू का टुकड़ा सैफ की रीढ़ की हड्डी मे धंस जाता. हांलाकि पुलिस को अभी इस चाकू के दूसरे टुकड़े को तलाशना बाकी है. यानी वो चाकू का हिस्सा जिससे वार हमलावर ने किया था.

Latest articles

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...