17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी मौलवी से ऑनलाइन कॉल का Video, युवक ने पूछा- क्या संभल...

पाकिस्तानी मौलवी से ऑनलाइन कॉल का Video, युवक ने पूछा- क्या संभल हिंसा में मरने वाले शहीद हैं?

Published on

संभल ,

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के दो महीने बाद एक नया मोड़ सामने आया है. एक वायरल वीडियो में खुद को संभल का निवासी बताने वाले आकिल नाम का युवक ने पाकिस्तानी मौलवी मोहम्मद अली मिर्जा से ऑनलाइन बातचीत की. इस वीडियो में युवक ने हिंसा के दौरान भीड़ के पथराव की बात स्वीकारते हुए मृतकों को शहीद कहे जाने पर सवाल किया.

पाकिस्तानी मौलवी ने जवाब में कहा कि जो मुसलमान नाहक मारा जाएगा, वह शहीद होगा. हालांकि उन्होंने यह भी सलाह दी कि मस्जिद पर कब्जे के मामलों में कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए, क्योंकि खुद से ऐसे कदम उठाने से दंगे और फसाद बढ़ते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी उस युवक की पहचान करने में लगा है. बातचीत के दौरान युवक ने अपना नाम बताने के साथ ही अपने आप को संभल का रहने वाला बताया था.

संभल हिंसा में पाकिस्तानी एंगल आया सामने
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं. वीडियो में दिख रहे युवक आकिल की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संभल हिंसा का यह दूसरा मौका है जब इसका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. इससे पहले हिंसा के कुछ दिन बाद जामा मस्जिद के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बने कारतूस के खोखे मिले थे. इस नए खुलासे ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है.

Latest articles

अमृतपाल सिंह की हिरासत पर सियासत तेज, नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को घेरा

चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर और हिरासत को लेकर पंजाब...

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...