20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'मेड इन इंडिया' iphone की बढ़ी धमक तो डर गया ड्रैगन, फोन...

‘मेड इन इंडिया’ iphone की बढ़ी धमक तो डर गया ड्रैगन, फोन के सामान भेजने पर चुपके से कर रहा ‘खेल’

Published on

चीन को शायद गुमान था कि भारत उस मैन्युफैक्चरिंग मुकाम तक नहीं पहुंच सकता है, जहां पर चीन दुनिाय को लीड करता है। हालांकि पिछले कुछ साल में हालात ऐसे बने कि भारत न सिर्फ मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में सेंध लगा रहा है, बल्कि भारत पूरी दुनिया में मेड इन इंडिया फोन के जरिए लीड करने की पोजिशन में पहुंच रहा है। इसकी एक वजह मेड इन इंडिया iPhone है.. जिसे बड़े पैमाने पर पूरी दुनिया में निर्यात किया जाता है। यही वजह है कि चीन को भारत के मैन्युफैक्चर सेक्टर से डर सताने लगा है

प्रोडक्शन शिफ्ट से डरा चीन
चीन से ऐपल और अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों ने भारत में अपना कारोबार शिप्ट करना शुरू कर दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें, तो चीन ने अपने कर्मचारियों और स्पेशलाइज्ड उपकरणों को भारत को भेजने पर रोक लगा दिया है। यह अमेरिकी टेक कंपनियों पर प्रोडक्शन शिफ्ट करने पर टैरिफ लागने जैसा है।

चीन को रोजगार छिनने का डर
TOI की रिपोर्ट की मानें, तो बीजिंग की तरफ से रेगुलेटरी एजेंसी और लोकल गवर्नमेंट को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और इक्विपमेंट एक्सपोर्ट पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। बता दें कि भारत में स्मार्टफोन मैन्यफैक्चरिंग के इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनरी और प्रोडक्ट चीन से आता है। हालांकि अब चीन को प्रोडक्शन शिफ्ट होने से रोजगार छिनने का खतरा पैदा हो गया है। उदाहरण के तौर पर ऐपल की प्राइमरी असेंबली पार्टनर फॉक्सकॉन के चाइनीज स्टॉफ को इंडियन फैक्ट्री तक पहुंचने के लिए चीन रोक रहा है। इसके लिए भारत का वीजा नहीं दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का सता रहा डर
बता दें कि भारत चाइनीज कंपनियों पर लोकल प्रोडक्शन के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का दबाव बना रहा है। साथ ही चाइनीज कंपनियों में भारतीयों की तैनाती पर भी जोर दे रहा है। हालांकि चीन नहीं चाहता है कि कोई भी चाइनीज कंपनी टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर करे, ्क्योंकि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की वजह से भारत की घरेलू कंपनियां मजबूत हो सकती है।

चीन का किसी भी तरह के प्रतिबंध से इनकार
हालांकि चीन के विदेश मंत्री ने ऐलान किया है कि वो सभी देशों के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। साथ ही सभी एंटरप्राइजेज का स्वागत करते हैं। उन्होंने इस तरह के किसी भी एक्शन से इनकार किया है। हालांकि अमेरिका में ट्रंप सरकार के बाद चीन को प्रोडक्शन शिफ्ट होने का डर सता रहा है, क्योंकि ट्रंप के पहले प्रशासन में भी चीन से प्रोडक्शन शिफ्ट की स्पीड में इजाफा दर्ज किया गया था। टेक कंपनियों पर लगे प्रतिबंध की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर पैनल का भारत में कारोबार प्रभावित हुआ था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...