15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, शपथग्रहण के साथ टूटे ये...

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, शपथग्रहण के साथ टूटे ये रिकॉर्ड

Published on

वाशिंगटन,

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कई रिकॉर्ड टूट गए हैं. उन्होंने इनडोर समारोह में शपथ ग्रहण की जो कि अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार हुआ. ये फैसला कड़ाके की ठंड के बाद लिया गया. अमेरिका में कड़ाके की ठंड के बावजूद उनके समर्थक वाशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां वह ट्रंप के समर्थन में आतिशबाजी कर रहे हैं. इस कड़ाके की ठंड में भी उनके लिए माहौल बना रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा से एक स्पेशल विमान के जरिए परिवार समेत वॉशिंगटन पहुंचे थे. उनकी इस फ्लाइट को स्पेशल एयर मिशन-47 का नाम दिया गया था, क्योंकि वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति हैं. इसी वजह से उनकी फ्लाइट को मिशन-47 नाम दिया गया था.

131 साल बाद हुआ ऐसा
अमेरिका की राजनीति में व्हाइट हाउस छोड़ने के 4 साल बाद वापसी करना पाना लगभाग असंभव माना जाता है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप इस नामुमकिन लक्ष्य को मुमकिन बनाकर इतिहास रच दिया है. ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दोबारा शपथ ग्रहण कर पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. ग्रोवर क्लीवलैंड पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे, जिन्होंने व्हाइट हाउस से 4 साल बाहर होने के बाद जोरदार वापसी का 131 साल पहले रिकॉर्ड बनाया था. ग्रोवर क्लीवलैंड 1885 से 1889 और 1893-1897 तक अमेरिका के दो बार राष्ट्रपति रहे. उनके बाद डोनाल्ड ट्रंप दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्होंने 4 साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की है.

40 साल बाद हुआ इनडोर शपथ ग्रहण
डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के बाहर खुली जगह के बजाए अमेरिकी संसद के अंदर कैपिटल रोटुंडा हॉल में आयोजित किया गया. ये फैसला कड़ाके की ठंड के चलते लिया गया है. ट्रंप से पहले साल 1985 में रोनाल्ड रीगन ने भी पद की शपथ इनडोर समारोह में ली थी. उस वक्त भी खराब मौसम की वजह से ये फैसला लिया गया था. इस तरह अमेरिकी इतिहास में 40 साल बाद राष्ट्रपति संसद के अंदर शपथ ग्रहण करेगा.

विदेशी मेहमानों ने लिया भाग
ट्रंप के शपथ ग्रहण में कई विदेशी मेहमान शामिल हुए. जो कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार था. ट्रंप के शपथ ग्रहण में हंगरी के पीएम विक्टर ओरबान, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भाग लिया. जबकि यूके, फ्रांस जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन और भारत जैसे देशों के प्रतिनिधियों ने ट्रंप के शपथ ग्रहण में भाग लिया.

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा ट्रंप के सलाहकार एलन मस्क, अमेज़ॅन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस और मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी इस समारोह में शामिल हुए. इस तरह डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में कई परंपराओं को तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बना लिए हैं.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...