7.7 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorized70 घंटे काम... नारायण मूर्ति का फिर आया बयान, अब क्‍या बोले...

70 घंटे काम… नारायण मूर्ति का फिर आया बयान, अब क्‍या बोले इन्‍फोसिस के सह-संस्‍थापक?

Published on

नई दिल्‍ली

काम के लंबे घंटों पर इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति का फिर बयान आया है। उन्‍होंने हाल में युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। यह लंबे समय तक बहस का विषय बना रहा। अब नारायण मूर्ति ने इस पर अपना पक्ष रखा है। सोमवार को मुंबई में उन्होंने कहा कि किसी को जबरदस्ती लंबे समय तक काम करने के लिए नहीं कह सकते। लेकिन, हर किसी को खुद सोचना चाहिए और जरूरत समझनी चाहिए। मूर्ति ने बताया कि उन्होंने इन्फोसिस में 40 साल तक हर हफ्ते 70 घंटे से ज्‍यादा काम किया। उनका मानना है कि इस मुद्दे पर बहस नहीं, बल्कि खुद से विचार करने की जरूरत है।

एनआर नारायण मूर्ति ने युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह पर उठे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी पर दबाव डालना नहीं था। बल्कि उनका कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फैसला लेना चाहिए। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने इन्फोसिस में 40 साल तक हफ्ते में 70 घंटे से ज्‍यादा काम किया। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं कि हर कोई ऐसा ही करे।

मूर्ति ने अपना द‍िया उदाहरण
आईएमसी मुंबई में किलाचंद स्मृति व्याख्यान के बाद मूर्ति से कार्य-जीवन संतुलन पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि मैं सुबह साढ़े छह बजे ऑफिस पहुंचता था और रात साढ़े आठ बजे कार्यालय से निकलता था, यह एक तथ्य है। मैंने ऐसा किया है। इसलिए, कोई यह नहीं कह सकता कि नहीं, यह गलत है। और मैं यह काम 40 साल से कर रहा हूं।’ उन्होंने जोर दिया कि यह उनकी निजी कहानी है, इस पर बहस की बजाय आत्मनिरीक्षण जरूरी है।

मूर्ति का मानना है कि इस विषय पर ज्‍यादा बहस की जरूरत नहीं है। हर व्यक्ति को खुद सोचना चाहिए और समझना चाहिए कि उसके लिए क्या सही है। उन्होंने कहा, ‘जो सलाह मैंने दीं, उस पर लोगों को बहुत अधिक चर्चा या बहस करने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय यह जरूरी है कि हर व्यक्ति खुद पर विचार करे, इसे समझे और फिर अपनी सोच के आधार पर एक निष्कर्ष पर पहुंचे। इसके बाद जो भी निर्णय वे लेना चाहें, ले सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि हमारी मेहनत समाज के लिए कितना योगदान दे रही है, इस पर ध्यान देना जरूरी है।

समाज में बदलाव लाने पर द‍िया जोर
मूर्ति ने कहा कि हमें अपनी मेहनत को एक बच्चे के भविष्य से जोड़कर देखना चाहिए। हमारी मेहनत से अगर किसी बच्चे का भविष्य बेहतर हो सकता है, तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा, ‘हमें अपने प्रयासों और मेहनत को इस बात से जोड़कर देखना चाहिए कि हम समाज में बदलाव लाने में कितना योगदान दे रहे हैं। खासकर एक गरीब बच्चे के दृष्टिकोण से हमें यह समझना चाहिए कि हमारी मेहनत उस बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर रही है या नहीं।’

मूर्ति ने आगे समझाते हुए कहा, ‘यदि मैं कड़ी मेहनत करूंगा, यदि मैं समझदारी से काम करूंगा, यदि मैं अधिक राजस्व अर्जित करूंगा, यदि मैं अधिक कर चुकाऊंगा, तो वह बच्चा बेहतर स्थिति में होगा।’ यानी ज्‍यादा मेहनत और कमाई से ज्‍यादा टैक्स दे पाएंगे। इससे सरकार को मदद मिलेगी और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने साफ किया कि 70 घंटे काम करना कोई नियम नहीं है। यह सिर्फ उनका निजी अनुभव है। हर व्यक्ति को अपनी क्षमता और परिस्थितियों के हिसाब से काम करना चाहिए। काम के घंटों से ज़्यादा जरूरी है कि हमारा काम समाज के लिए कितना फायदेमंद है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...