20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedव्हाइट शर्ट, काला चश्मा... सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज, सामने...

व्हाइट शर्ट, काला चश्मा… सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज, सामने आई Video

Published on

एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. एक्टर की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान, सैफ को लेने अस्पताल पहुंची हुई हैं. सैफ अली खान अपनी ब्लैक पोर्शे कार में सवार होकर घर गए. उनकी गाड़ी के पीछे मुंबई पुलिस की बाइक को देखा गया.

एक्टर को 16 जनवरी की रात चाकू लगने के बाद यहां भर्ती करवाया गया था. 16 जनवरी को रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में चोर घुस आया था. चोर से हाथापाई के बाद सैफ घायल हो गए थे. शख्स ने एक्टर पर चाकू से 6 वार किए थे, जिसमें दो जख्म गहरे थे.

बुरी तरह घायल हुए थे सैफ अली खान
जख्मी सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई. एक्टर की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा घुस गया था, जिसे डॉक्टर्स ने सर्जरी से निकाला. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया था कि सैफ अली खान के शरीर पर 4 गहरे जख्म थे, जिन्हें ट्रीट किया गया है. डॉक्टर नीना जैन और उनकी प्लास्टिक सर्जरी टीम ने सैफ की गर्दन और हाथ के घाव का इलाज किया है. एक्टर को कुछ हफ्तों तक मूवमेंट न करने की हिदायत दी गई है, क्योंकि उनकी रीढ़ के ऑपरेशन में अभी भी इंफेक्शन का खतरा है.

सैफ के घर की बदली सिक्योरिटी
ताजा जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी को सैफ अली खान के घर में घुसपैठ के बाद बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. एक्टर के घर की सिक्योरिटी में बदलाव किए गए हैं. सैफ अली खान, सद्गुरु शरण नाम की बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर रहते हैं. सैफ के घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं. घर की खिड़कियों में ग्रिल्स लगवाई जा रही हैं. साथ ही, करीना कपूर खान के बॉडीगार्ड और मुंबई पुलिस, बिल्डिंग के बाहर मौजूद हैं. बिल्डिंग के बाहर बैरिकेड लगाए जा रहे हैं.

पकड़ा गया एक्टर का हमलावर
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान मुंबई पुलिस ने कर ली है. हमलावर का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है. वो बांग्लादेश का रहने वाला बताया गया है. फिलहाल शरीफुल पुलिस की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने अब तक कई बड़े खुलासे किए हैं. जानकारी के मुताबिक, शरीफुल भारत का पहचान पत्र बनवाने के लिए चोरी करना चाहता था. लेकिन बाद में उसने इरादा बदल दिया. आरोपी ने सोचा कि अगर चोरी से ज्यादा पैसे मिले तो वो बांग्लादेश लौट जाएगा.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो चोरी के मकसद से सैफ अली खान के घर में घुसा था. शुरुआती जांच में सामने आया कि शरीफुल ने सातवीं मंजिल तक सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था. इसी फ्लोर पर सैफ अपनी फैमिली संग रहते हैं. फिर वो डक्ट एरिया में घुसा और पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर गया. वो बाथरूम की खिड़की से एक्टर के फ्लैट में घुसा था.

जैसे ही वो बाथरूम से बाहर आया सैफ की महिला स्टाफ मेंबर ने उसे पकड़ लिया. महिला स्टाफ के चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ-करीना बाहर आए. सैफ और आरोपी के बीच हाथापाई हुई, इसी दौरान उसने एक्टर पर चाकू से वार किए. सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनकी दो सर्जरी हुईं, जो कि 6 घंटे तक चली. अब एक्टर ठीक हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...