8 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedडीजल-पेट्रोल की होगी छुट्टी! गन्ने और जौ से बने फ्यूल से दौड़...

डीजल-पेट्रोल की होगी छुट्टी! गन्ने और जौ से बने फ्यूल से दौड़ रही हैं कार, सरकार ने खुद बताया

Published on

नई दिल्ली:

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और इस पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार की तैयारी जोरों पर है। सरकार इस समय फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) पर तेजी से काम कर रही है। देश में फ्लेक्स फ्यूल मिलना भी शुरू हो गया है। इसे ई10, ई20, ई100 आदि के नाम से जानते हैं। सबसे खास बात है कि इसे इथेनॉल (एथिल एल्कोहॉल) से तैयार किया जाता है।

देश में दौड़ रहीं नए ईंधन वाली गाड़ियां
देश में इस समय ऐसी गाड़ियां चल रही हैं जिनमें ई10, ई20, ई100 आदि ईंधन इस्तेमाल होता है। हालांकि इस ईंधन को हर गाड़ी में इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके लिए कंपनियां भी गाड़ियों के इंजन को डेवलप कर नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। ई कैटेगरी के ईंधन से चलने वाली गाड़ियों में साधारण पेट्रोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है ई10, ई20 और ई100 फ्यूल?
यहां ई का मतलब इथेनॉल और इसके बाद आने वाले नंबर (10, 20 या 100) का मतलब ईंधन में मौजूद इथेनॉल के प्रतिशत से होता है। बात अगर ई20 फ्यूल यानी ईंधन की करें तो इसका मतलब हुआ कि उस ईंधन में 20 फीसदी इथेनॉल और बाकी पेट्रोल है। ऐसा ईंधन ही फ्लेक्स फ्यूल कहलाता है। इस फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों के इंजन में बदलाव किए जाते हैं।

इथेनॉल को गन्ने से तैयार किया जाता है। इसके अलावा इसे शर्करा वाली फसलों जैसे चुकंदर, फल, जौ, मक्का, गेहूं, खजूर और नारियल से भी तैयार किया जाता है। साथ ही इसे कृषि अवशेषों से भी तैयार किया जा सकता है।

क्या कहा सरकार ने?
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में मंगलवार को आए। इस दौरान उन्होंने फ्लेक्स फ्यूल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि फ्लेक्स फ्यूल की क्रांति आ गई है।

पुरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि 85% तक इथेनॉल पर चलने वाले मोटरबाइक, ऑटो और कार सहित 19 वाहन भारतीय मोबिलिटी परिदृश्य को बदलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसे भारत की ग्रीन एनर्जी में भी बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने लिखा, ‘भारत ने जून 2022 में 5 महीने पहले ही 10% इथेनॉल मिश्रण हासिल कर लिया है। हम पहले ही 19% इथेनॉल मिश्रण हासिल कर चुके हैं। ई20 ईंधन अब से कुछ महीनों में पूरे देश में उपलब्ध होगा। यह साल 2030 के लक्ष्य से बहुत आगे है। ई100 ईंधन पूरे देश में 400 आउटलेट पर मौजूद है। क्लीन, ग्रीन और उभरती हुई मोबिलिटी की दुनिया में आपका स्वागत है!’

कितना जरूरी है फ्लेक्स फ्यूल?
फ्लेक्स फ्यूल के कई फायदे होते हैं। पहला, यह आम पेट्रोल के मुकाबले कुछ सस्ता होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पेट्रोल की मात्रा कम हो जाती है। पेट्रोल की मात्रा कम होगी तो सरकार को भी कच्चा तेल कम मंगाना होगा और डॉलर भी बचेंगे। वहीं दूसरा फायदा यह कि फ्लेक्स फ्यूल के चलने वाली गाड़ियों से वायु प्रदूषण कम होता है। इस फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड का कम उत्सर्जन करती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...