18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यपिता बाल ठाकरे की जयंती पर बुलाया 'महासम्मेलन', जानिए उद्धव ठाकरे ने...

पिता बाल ठाकरे की जयंती पर बुलाया ‘महासम्मेलन’, जानिए उद्धव ठाकरे ने खुद को दांव पर क्यों लगाया

Published on

मुंबई

हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना के प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली धड़े ने अंधेरी में महासम्मेलन आयोजित किया है। साल 2025 में पहली बार उद्धव ठाकरे इस मौके पर शिवसैनिकों को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में करारी हार और आगे स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए ठाकरे के संबोधन को काफी अहम माना जा रहा है। इनमें मुंबई के बीएसमी चुनाव भी शामिल हैं। बाल ठाकरे की जयंती पर बुलाए गए महासम्मेलन में शामिल होने के लिए राज्य के तमाम हिस्सों से शिवसैनिक मुंबई रवाना हुए हैं।

कहां पर होगा यह सम्मेलन?
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने यह कार्यक्रम अंधेरी पश्चिम के आजाद नगर में वीरा देसाई रोड पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रखा है। यह सम्मेलन शाम को छह बजेहोगा। इस सम्मेलन में उद्धव ठाकरे के संबोधन पर सभी की नजरें टिकी हैं। देवेंद्र फडणवीस के दोबारा सीएम बनने पर नागपुर में उद्धव ठाकरे ने मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई थी। बाद में बेटे आदित्य ठाकरे ने सीएम फडणवीस से फिर मुलाकात की थी।

गरजेगी उद्धव ठाकरे की तोप?
शिवसेना प्रमुख के जन्मदिन पर आयोजित हो इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा गया है कि इस मौके पर उद्धव ठाकरे की तोप गरजेगी। सामना में लिखा गया है कि इस मौके पर बालासाहेब ठाकरे के जीवन चरित्र को रखा जागा। इस कार्यक्रम को लेकर शिवसेना यूबीटी की तरफ से जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। उद्धव ठाकरे ने 24 जनवरी को महाराष्ट्र के सभी जिला प्रमुखों की बैठक भी बुलाई है। विधानसभा चुनावों में शिवसेना यूबीटी को 20 सीटें मिली थीं। लोकसभा चुनावों में पार्टी को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पार्टी के राज्य सभा में दो और विधान परिषद में सात सदस्य हैं।

Latest articles

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

टीटी नगर पुलिस पर बर्बरता के आरोप: चोरी कबूल करवाने के लिए रातभर पीटा

भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे...

आईसीएसई-आईएससी रिजल्ट घोषित: भोपाल की कृष्णाली मर्चेंट बनीं स्टेट टॉपर, संस्कार वैली के दक्ष भटनागर को 99.25% अंक

भोपाल। काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा वर्ष 2026 की कक्षा...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...