18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालआईसीएसई-आईएससी रिजल्ट घोषित: भोपाल की कृष्णाली मर्चेंट बनीं स्टेट टॉपर, संस्कार वैली...

आईसीएसई-आईएससी रिजल्ट घोषित: भोपाल की कृष्णाली मर्चेंट बनीं स्टेट टॉपर, संस्कार वैली के दक्ष भटनागर को 99.25% अंक

Published on

भोपाल। काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होते ही राजधानी के स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। इस वर्ष भोपाल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल शहर, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। शहर के बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल (BHIS) की छात्रा कृष्णाली मर्चेंट ने 10वीं कक्षा में 99.6% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक के साथ मध्य प्रदेश में टॉप किया है।

राजधानी के प्रमुख स्कूलों के नतीजों ने एक बार फिर शिक्षा के स्तर को साबित किया है। बिलाबॉन्ग स्कूल के ही गर्वित इसरानी और रोनित माखिजानी ने 12वीं कक्षा में 98.25% अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, संस्कार वैली स्कूल के दक्ष भटनागर ने 12वीं में 99.25% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्कार वैली के 10वीं के नतीजों में माही माहेश्वरी 99.0% अंकों के साथ अग्रणी रहीं, जबकि अथर्व मालवीय (98.8%) और अनन्या राजे (98.4%) ने भी शानदार सफलता प्राप्त की। आंकड़ों की दृष्टि से इस बार भी परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।

बिलाबॉन्ग स्कूल का 10वीं का औसत परिणाम 86% और 12वीं का 86.1% रहा, जिसमें आधे से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। देशभर से इस साल ICSE में 2.6 लाख और ISC में लगभग 1.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं या फिर एक ही सत्र में अधिकतम दो विषयों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा दे सकते हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...