20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालटीटी नगर पुलिस पर बर्बरता के आरोप: चोरी कबूल करवाने के लिए...

टीटी नगर पुलिस पर बर्बरता के आरोप: चोरी कबूल करवाने के लिए रातभर पीटा

Published on

भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। दो युवकों ने पुलिस पर रातभर बेरहमी से मारपीट करने, हाथ तोड़ने और पैरों में आलपिन चुभाने जैसे अमानवीय कृत्य करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का दावा है कि पुलिस उन पर एक ऐसी चोरी की वारदात को कबूल करने का दबाव बना रही थी, जो उन्होंने की ही नहीं। इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी आयुष गोलाईत (21) और उसका दोस्त अतुल चोटाले 25 अप्रैल की रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

रात करीब ढाई बजे कटनी सेकंड स्टॉप के पास जब वे हाथ-मुंह धो रहे थे, तभी डायल 112 ने उन्हें हिरासत में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें अंजली कॉम्प्लेक्स स्थित एक घर में ले गई जहाँ चोरी हुई थी, लेकिन वहां के फरियादी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस उन्हें थाने ले आई और कथित तौर पर सब-इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिकरवार व अन्य कर्मियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित आयुष की माँ कंचन गोलाईत ने बताया कि मारपीट से आयुष की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे खून की उल्टियां होने लगीं और उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे गुपचुप तरीके से जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस पर उन्हें छोड़ने के बदले 20 से 30 हजार रुपए मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

आयुष को फिलहाल जमानत मिल गई है, जबकि उसका दोस्त अतुल जेल में है। वहीं, टीटी नगर थाने के एसआई राघवेंद्र सिंह सिकरवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों को एक कॉलोनी के गार्ड ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस के मुताबिक, आयुष पर पूर्व में आर्म्स एक्ट, मारपीट और पॉक्सो जैसे 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, मामले का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...