18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालअतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य,...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

Published on

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के निर्देशानुसार, भर्ती प्रक्रिया आगामी 2 मई से शुरू होने जा रही है। इस बार विभाग ‘अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0’ के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन संचालित करेगा, जिसमें नए आवेदकों के पंजीयन के साथ-साथ पुराने उम्मीदवारों के लिए प्रोफाइल अपडेट करना और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन करना ही काफी नहीं होगा। आवेदकों को पोर्टल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक योग्यता (B.Ed/D.El.Ed) और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के दस्तावेज अपलोड करने के बाद संकुल प्राचार्य से उनका सत्यापन कराना होगा। संकुल प्राचार्य मूल दस्तावेजों से मिलान कर पोर्टल पर जानकारी को स्वीकार या अस्वीकार करेंगे। बिना सत्यापन के ‘स्कोर कार्ड’ जनरेट नहीं होगा, जिसके अभाव में उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

यद्यपि विभाग ने आधिकारिक तौर पर पदों की कुल संख्या साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेशभर के स्कूलों में रिक्त करीब 10 हजार पदों को भरने के लिए यह कवायद की जा रही है। चयन पूरी तरह मेरिट यानी स्कोर कार्ड के आधार पर होगा, जिसमें आवेदक के शैक्षणिक अंकों और पात्रता परीक्षा के वेटेज को शामिल किया जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...