18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यकांग्रेस के यह नेता बन गए हैं 'गजनी अंकल' भजनलाल के मंत्री...

कांग्रेस के यह नेता बन गए हैं ‘गजनी अंकल’ भजनलाल के मंत्री के के विश्नोई ने किसके लिए कह दी ऐसी बात

Published on

जयपुर

आए दिन सरकार के फैसलों को लेकर टिप्पणी करने वाले विपक्षी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को भजनलाल सरकार के मंत्री ने ‘गजनी अंकल’ कह दिया है। मंत्री केके विश्नोई जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लिया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ‘गजनी अंकल’ बन गए है। उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस के कारण 13 महीने पहले हुए वोट पर चोट का इतिहास भी याद नहीं है। विश्नोई बोले कि राजस्थान की जनता समझदार है। यही वजह है कि उपचुनाव में राजस्थान की समझदार जनता ने कांग्रेस को सात में से एक नंबर दिया। कांग्रेस से वादे झूठे और घोषणाएं खोखली थी। इसी वजह से वे फेल साबित हुए।

तथ्यात्मक बयान नहीं देते डोटासरा
मंत्री के.के. विश्नोई ने यह भी कहा कि कांग्रेस के अधिकतर नेता लगातार अनर्गल बयानबाजी करने में लगे हुए है। वे लोग मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। झूठे बयान देना उनका प्रतिदिन का काम बन गया है। उन नेताओं के बयानों में एक भी तथ्यात्मक बात नहीं होती है। विश्नोई ने कहा कि डोटासरा जी रोज बयान देते हैं लेकिन उनके बयान तथ्य से परे होते हैं। वे सिर्फ झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना चाहते है।

सरकारी नौकरियों की बौछार हो रही है
मीडिया से बात करते हुए मंत्री विश्नोई ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बार बार पेपर लीक होते थे। पेपर लीक माफियाओं का संरक्षण प्राप्त था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद अब तक 110 से ज्यादा परीक्षाएं हो चुकी है। अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार में पेपर लीक माफियाओं की दाल गलने वाली नहीं है। हर माफिया को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। भाजपा सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य को लेकर कटिबद्ध है। लगातार सरकारी नौकरियों की वेकेंसी आ रही है। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में सरकारी नौकरियों की बौछार हो रही है।

Latest articles

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...