18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालतेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

Published on

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तूमड़ा जोड़ के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार, राम नगर कॉलोनी निवासी संतोष बंशकार (50) बुधवार दोपहर अपनी बहू को सीहोर जिले के बिलकिसगंज छोड़ने गए थे।

बुधवार रात जब वे अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी तूमड़ा जोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संतोष सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चालक के अलावा चार अन्य लोग भी सवार थे, जो हादसे के तुरंत बाद कार लेकर मौके से भाग निकले।

मृतक संतोष बंशकार पेशे से किसान थे। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...