18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedइस वजह से चीन में सबसे ज्यादा बिकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, अमेरिका...

इस वजह से चीन में सबसे ज्यादा बिकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, अमेरिका और यूरोप भी फेल, हर साल 13 मिलियन ईवी सेल

Published on

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हाल के महीनों में काफी प्रभावित हुई है, लेकिन चीन ऐसा देश हैं, जो बीते 10 वर्षों से इलेक्ट्रिक कार बेचने के मामले में नंबर 1 पर है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार ऐसा क्या है चीन के पास कि वहां लोग खूब इलेक्ट्रिक कारें खरीद रहे हैं। दरअसल, इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में चार्जिंग स्टेशन का अहम योगदान है और चीन इस मामले में अव्वल है। आइए, आपको कुछ आंकड़ों के जरिये चीन में न्यू एनर्जी वीइकल्स, यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री पर नजर डालते हैं।

चीन में इलेक्ट्रिक कारों का वार्षिक उत्पादन 12.888 मिलियन यूनिट है और सबसे ज्यादा दिलचस्प यह बात है कि इनमें12.866 मिलियन यूनिट हर साल बिक भी जाती है। इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी एक्जीबिशन और बेहतर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्टर के साथ ही अच्छे सिस्टम की वजह से वहां लोग इलेक्ट्रिक कारें खूब खरीद रहे हैं। चीन में बीवाईडी कंपनी की कारें काफी पॉपुलर हैं।

इलेक्ट्रिक कारों की रेंज भी अच्छी
चीन में इलेक्ट्रिक कारों की औसत सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर की है। चीन में 12.818 मिलियन चार्जिंग पाइल और 4,443 बैटरी स्वैप स्टेशन हैं, जिसकी वजह से लोगों के मन में यह दुविधा नहीं रहती कि कार की बैटरी खत्म हो गई तो फिर चार्ज कहां करेंगे। जगह-जगह फास्ट चार्जिंग की सुविधा ने ईवी अडॉप्शन को काफी बढ़ा दिया है।

नई टेक्नॉलजी और बेहतर पॉलिसी
आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन बीते 10 वर्षों से नए ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में दुनिया में नंबर एक बना हुआ है। यह जानकारी चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के उप मंत्री च्यांग युनमिंग ने दी है। 2024 में चीन ने 1.28 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग और सेल हुई। इसके साथ ही चीन ने बैटरी बनाने की सामग्री और पावर बैटरी के उत्पादन में भी दुनिया में अपना दबदबा बनाया हुआ है। चीन सरकार आगे भी नई टेक्नॉलजी और पॉलिसी के जरिये इस क्षेत्र में अपना विकास जारी रखना चाहती है।

कई मामलों में चीन का दबदबा
चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारें 70 से ज्यादा देशों में निर्यात की जाती हैं। चीन में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां पहले से बेहतर और ज्यादा दूरी तक चलने वाले हो गए हैं। दुनिया में इस्तेमाल होने वाली 70 फीसदी बैटरी सामग्री और 60 फीसदी पावर बैटरी चीन से आती हैं। चीन में चार्जिंग की सुविधा भी बढ़िया है। यहां 1.28 करोड़ से ज़्यादा चार्जिंग पॉइंट और 4,443 बैटरी स्वैप स्टेशन हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा चार्जिंग नेटवर्क है। चीन में फास्ट चार्जिंग तकनीक भी उपलब्ध है, जिससे गाड़ी की बैटरी सिर्फ 15 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...