18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedराम गोपाल वर्मा को तीन महीने जेल की सजा, 7 साल पुराने...

राम गोपाल वर्मा को तीन महीने जेल की सजा, 7 साल पुराने केस में कोर्ट ने दिया आदेश

Published on

जाने -माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा फिलहाल अपनी फिल्म ‘सत्या’ की दोबारा रिलीज का जश्न मना रहे हैं। उन्हें मुंबई में हाल ही में स्पॉट किया गया था। अपने विवादों से भरे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले फिल्ममेकर अब मुसीबत में हैं। उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। राम गोपाल वर्मा के खिलाफ 2018 में ‘श्री’ नाम की फिल्म के मामले में केस दर्ज किया गया था।

निर्देशक को फिलहाल वित्तीय परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने हाल के दिनों में कोई फिल्म नहीं बनाई है। उनकी पिछली फिल्मों ने भी पिछले कुछ वर्षों में अच्छा परफॉर्म नहीं किया है। फिल्ममेकर को 5000 रुपये की नकद जमानत राशि का भुगतान करने के बाद 2022 में बेल पर रिहा कर दिया गया था। लेकिन अब मुंबई मजिस्ट्रेट अदालत ने अब उसी चेक बाउंस मामले में उन्हें तीन महीने की कैद की सजा सुनाई है।

राम गोपाल वर्मा को तीन साल की जेल
मंगलवार, 21 जनवरी को फिल्ममेकर को अदालत में सुनवाई के लिए बुलाया गया था। लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इस तरह, अदालत ने उन पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत आरोप लगाया। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 3.72 लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

मजिस्ट्रेट ने कही ये बात
राम गोपाल वर्मा को सजा सुनाते हुए मजिस्ट्रेट वाईपी पुजारी ने कहा, ‘आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 428 के तहत सेट-ऑफ का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि आरोपी ने मुकदमे के दौरान हिरासत में कोई समय नहीं बिताया है।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...