17.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिपंजाब पुलिस ने दिल्ली में AAP चीफ अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटाई,...

पंजाब पुलिस ने दिल्ली में AAP चीफ अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटाई, जानें क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद पंजाब पुलिस ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटा दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार दौरान भी पंजाब पुलिस केजरीवाल को सुरक्षा दे रही थी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को कहा कि ‘इलेक्शन कमीशन और दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी गई है।’ उन्होंने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल को सिक्योरिटी थ्रेट्स हैं, जिसको लेकर हमें चिंता है। दिल्ली पुलिस से हम बात कर रहे हैं।’

उधर इस मामले को लेकर दिल्ली का सियासी पारा हाई हो गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने जबरन अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटवा दी। पंजाब के एडीजीपी सुरक्षा एसएस श्रीवास्तव ने कहा, ‘पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब की जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। सिक्युरिटी में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा ड्यूटी में शामिल थे, लेकिन दिल्ली पुलिस की ओर से जताई गई चिंता के बाद हमने सिक्युरिटी वापस ले ली है।’

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनकी जनसभा में विपक्षी उम्मीदवार के समर्थकों को घुसने दिया और फिर उनकी गाड़ी पर हमला करवा दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सब अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है।

अमित शाह को भी घेरा
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज हरि नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया। यह सब अमित शाह जी के आदेश पर हो रहा है। अमित शाह जी ने दिल्ली पुलिस को बीजेपी की निजी आर्मी बना दिया है।’

Latest articles

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...

भोपाल में जल संकट: भरपूर पानी के बावजूद बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में भरपूर जलस्रोत होने के बावजूद नगर निगम लोगों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...