15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यससुरालवालों से तंग आकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, ससुर और चचेरे...

ससुरालवालों से तंग आकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, ससुर और चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज

Published on

गुरुग्राम,

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में 35 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवदीप सिंह ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि नवदीप ने ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना अशोक विहार फेज-2 की जहां जहां नवदीप ने अपने घर में ही जान दे दी. पुलिस ने बताया कि नवदीप का झगड़ा उसके ससुर राजकुमार और चचेरे भाई रोहित के साथ हुआ था. इसके बाद दोनों ने नवदीप को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां से चले गए. अकेलेपन और तनाव में नवदीप ने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि नवदीप ने आत्महत्या की है. इसके बाद पुलिस ने राजकुमार और रोहित को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

इससे पहले, पुलिस ने नवदीप की पत्नी सीमा और उनके भाई पर हत्या का मामला दर्ज किया था. यह शिकायत नवदीप के पिता कृष्ण कुमार, जो हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं, उनके द्वारा दर्ज कराई गई थी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के आरोप को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बदल दिया गया.

दरअसल बुधवार को नवदीप का शव उसके घर में मिला था. जब बेटे से संपर्क नहीं हुआ तो उसके पिता ने एक पड़ोसी से घर जाकर नवदीप को देखने का आग्रह किया था. पड़ोसी जब घर पहुंचा तो उसने कमरे में नवदीप का शव लटका हुआ पाया. घटना के वक्त नवदीप की पत्नी सीमा और तीन साल की बेटी घर पर मौजूद नहीं थे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this