18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedस्‍टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरा पतंजलि का लाल मिर्च पाउडर, बाबा रामदेव...

स्‍टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरा पतंजलि का लाल मिर्च पाउडर, बाबा रामदेव की कंपनी को मिला यह आदेश

Published on

नई दिल्‍ली:

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स को एफएसएसएआई ने लाल मिर्च पाउडर वापस लेने का आदेश दिया है। यह आदेश गुरुवार को दिया गया। एक खास बैच का लाल मिर्च पाउडर फूड रेगुलेटर एफएसएसएआई के मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसलिए इसे वापस लेने के लिए कहा गया है। यह बैच नंबर AJD2400012 है। एफएसएसएआई (कंटैमिनेंट्स, टॉक्सिन्‍स एंड रेसिड्यूज) रेगुलेशन 2011 के नियमों का यह पालन नहीं करता है।

एफएसएसएआई ने पतंजलि फूड्स को इस बैच के लाल मिर्च पाउडर को पूरी तरह से बाजार से वापस लेने का निर्देश दिया है। कंपनी ने खुद एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि एफएसएसएआई ने कंपनी को खाद्य सुरक्षा मानदंडों के अनुरूप न होने के कारण पैक किए गए लाल मिर्च पाउडर के एक खास बैच को वापस मंगाने का निर्देश दिया है। रेगुलेटर ने 13 जनवरी को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

न‍ियमों का नहीं क‍िया पालन
नियामकीय सूचना में कहा गया है कि रेगुलेटर ने ‘खाद्य सुरक्षा और मानक (संदूषक, विषाक्त पदार्थ और अवशेष) विनियम, 2011 का अनुपालन न करने के कारण पतंजलि फूड्स को बैच संख्या – एजेडी2400012 के शामिल खाद्य (यानी लाल मिर्च पाउडर (पैक) के पूरे बैच को वापस लेने का निर्देश दिया है।’

पतंजलि फूड्स बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद समूह की कंपनी है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी। यह भारत की प्रमुख FMCG कंपनियों में से एक है। पहले इसे रुचि सोया के नाम से जाना जाता था। कंपनी खाद्य तेल, खाद्य और एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में है। पतंजलि रुचि गोल्ड, न्यूट्रेला आदि जैसे विभिन्न ब्रांडों के तहत उत्पाद बेचती है।

कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन?
सितंबर तिमाही में पतंजलि फूड्स का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 308.97 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल इसी अवधि में यह 254.53 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कुल आय बढ़कर 8,198.52 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 7,845.79 करोड़ रुपये थी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...