16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमोकामा फायरिंग कांड: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कर दिया सरेंडर

मोकामा फायरिंग कांड: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कर दिया सरेंडर

Published on

पटना

मोकामा में सोनू सिंह के सरेंडर के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कई थानों की पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पहुंच चुकी थी। लेकिन उससे पहले ही अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।अनंत सिंह ने पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। वो अपने समर्थकों और वकीलों की टीम के साथ बाढ़ कोर्ट पहुंचे थे।

कोर्ट के आदेश का करेंगे पालन-एएसपी
एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा।

अनंत सिंह पर नौरंगा गांव में हुआ था हमला
इससे पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को नौरंगा गांव में हमला हुआ। विरोधियों ने उन पर और उनके समर्थकों पर गोलियाँ चलाईं। अनंत सिंह के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग 60-70 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एके-47 से फायरिंग की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जड़ एक पंचायती विवाद बताया जा रहा है, जिसमें अनंत सिंह ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू के घर गए थे।

आरोप ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू पर लगा था आरोप
हमले का आरोप ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू पर लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एके-47 से भी गोली चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, नवभारत टाइम्स बिहार झारखंड की टीम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अनंत सिंह पंचायती मामले में गए थे सोनू-मोनू के घर
बताया जा रहा है कि एक पंचायती मामले में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू के घर गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। सोनू-मोनू के पिता ने पंचमहला थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह अचानक अपने समर्थकों के साथ उनके घर पर आए और गोलियाँ चलाने लगे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अनंत सिंह के दो समर्थकों को लगी थी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत सिंह के दो समर्थकों को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। लोग दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...