16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमोकामा गोलीकांडः जेल जाने के पहले क्या बोले बाहुबली विधायक अनंत सिंह,...

मोकामा गोलीकांडः जेल जाने के पहले क्या बोले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, जानिए एक-एक शब्द

Published on

पटनाः

मोकामा फायरिंग केस में बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत के आदेश के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।बाढ़ कोर्ट परिसर से बाहर निकलने पर अनंत सिंह ने कहा – ‘नियम सरकार का होता है, नियम का पालन करना होता है, हमारे खिलाफ एफआईआर किया गया, तो हम सरेंडर हो गए, हम जेल जा रहे हैं।’

नौरंगा गोलीकांड में अनंत सिंह का नाम आया था सामने
इससे पहले मोकामा के नौरंगा में हुए गोलीकांड में अनंत सिंह का नाम सामने आया था। इसी को लेकर अनंत सिंह के खिलाफ पचमहला थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में गुरुवार सुबह ही सोनू सिंह को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। सोनू के पचमहला थाने में सरेंडर की बातें सामने आई, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तारी बताया था।

मोकामा गोलीबारी में कई राउंड गोलियां चली
मोकामा में बुधवार शाम गोलीबारी की घटना में 10 से 12 राउंड गोलियां चली थी। बताया जा रहा है कि सोने-मानू ने अपने मुंशी मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था, जिसके बाद मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। अनंत सिंह ने पहले अपने समर्थकों को मुंशी के घर ताला खुलवाने के लिए भेजा, इसके बाद वो खुद भी वहां पहुंच गए। इस दौरानों दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के समर्थक को भी गोली लगी। जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इस मामले में सोनू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this