8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedमहाकुंभ में छाई गौतम अडानी की बीवी की केसरिया साड़ी, पति संग...

महाकुंभ में छाई गौतम अडानी की बीवी की केसरिया साड़ी, पति संग प्रीति ने बांटा महाप्रसाद तो दिखी अमीर बहू की सादगी

Published on

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की रॉयल वेडिंग के बाद अब अरबपति गौतम अडानी के बेटे की शादी होनी है। हालांकि सोशल मीडिया पर जीत अडानी की शादी के ग्रैंड आयोजन की अफवाहों को खारिज कर दिया गया है। गौतम अडानी ने घोषणा की है कि जीत की शादी सादे समारोह में पारंपरिक तरीके से होगी। बता दें जीत अडानी की शादी 7 फरवरी को दीवा जैमिन शाह से होने की खबरें हैं।

तमाम खबरों के बीच हालही में गौतम अडानी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में परिवार के साथ पहुंचे थे। उनकी पत्नी प्रीति अडानी और बड़े बेटे-बहू भी साथ में मौजूद थे। जहां ना सिर्फ मिसेज अडानी केसरिया साड़ी में खूबसूरत लग रहीं थी बल्कि जब उन्होंने पति संग महाप्रसाद बांटा तो अमीर खानदान की बहू की सादगी भी दिखने को मिली।

कैसा था मिसेज अडानी का अंदाज
आपको बता दें कि, गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी पेशे से एक डॉक्टर, परिवार के उन्होंने अपना प्रोफेशन छोड़ दिया था। वैसे काबिलियत के अलावा प्रीति अडानी का स्टाइल काफी ज्यादा चर्चाओं में रहता है। प्रीति अडानी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है, सबसे ज्यादा उनका ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देखने को मिलता है। महाकुंभ में भी प्रीति अडानी केसरिया साड़ी में सादगी से लोगों का दिल जीतती हुईं नजर आ रहीं थी, और चश्मा लगाकर अडानी की बीवी वाले ठाठ भी दिखा रही थीं।

प्रीति अडानी की केसरिया साड़ी
भले ही प्रीति अडानी, मुकेश अंडानी की पत्नी नीता अंबानी की तरह लाइमलाइट में ना रहती हैं तो लेकिन जब भी दिखती हैं अपनी छाप छोड़ देती हैं। तभी तो उनकी इस केसरिया साड़ी की चर्चा हो रही है, जो फ्लावर प्रिंट से सजी है। इसमें पिंक, गोल्डन और ग्रीन कलर से खूबसूरत फ्लावर बनाए गए हैं। उन्होंने साड़ी को मैचिंग वन थर्ड स्लीव्स और राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है, जो उनके लुक में एलिगेंस को बढ़ा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...