16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमुंबई में 20 साल की युवती से रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला...

मुंबई में 20 साल की युवती से रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला पत्थर, राम मंदिर स्टेशन के बाहर बेहोश मिली

Published on

मुंबई

मुंबई में 20 साल की युतती से रेप की चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां राम मंदिर स्टेशन के पास युवती बेहोशी की हालत में पाई गई। युवती के साथ कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उस पर सीजेरियन ब्लेड और पत्थरों सहित किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पर एक अज्ञात रिक्शा चालक द्वारा हमला करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है और इस जघन्य अपराध का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना गोरेगांव पूर्व के वनराई पुलिस स्टेशन के आसपास घटित हुई।

युवती के साथ बर्बरता
मुंबई पुलिस ने बताया कि राम मंदिर रेलवे स्टेशन इलाके में युवती बेहोशी की हालत में मिली। उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। उस पर सिजेरियन ब्लेड से भी हमला किया गया। इतना ही नहीं इस युवती के प्राइवेट पार्ट में पत्थर के कुछ टुकड़े भी पाए गए। यानी युवती के साथ बर्बरता की गई।

युवती घायल अवस्था में मिली
वनराई पुलिस को सूचना मिली कि राम मंदिर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी है। इसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद लड़की ने पुलिस को बयान दिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब पुलिस ने उसे पाया तो उसकी हालत बहुत खराब थी। उसके शरीर पर घाव थे। हालांकि, अब खबर है कि इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।

सुलगते सवाल?
पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना कैसे हुई? रिक्शा चालक युवती को कहां से लाया था और उनके बीच वास्तव में क्या हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी रिक्शा चालक से भी पूछताछ चल रही है। जांच के बाद सारी जानकारी सामने आ जाएगी कि रिक्शा चालक कौन है, कहां रहता है, युवती से उसकी मुलाकात कहां हुई, वह उसे राम मंदिर क्षेत्र में कैसे लेकर आया और कहां उसने उसके साथ दरिंदगी की।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...