16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबेटे के तिलक में मिले 5 लाख 11 हजार रुपये पुलिकर्मी ने...

बेटे के तिलक में मिले 5 लाख 11 हजार रुपये पुलिकर्मी ने लौटाए, कही दिल छू लेने वाली बात

Published on

बूंदी ,

राजस्थान के बूंदी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने दहेज प्रथा के खिलाफ बड़ी मिसाल पेश की. शिवराज सिंह पुलिस विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने यह कदम अपने बेटे नरेंद्र सिंह हाड़ा की शादी के दौरान उठाया.

शादी भीलवाड़ा जिले के गणोली में संपन्न हुई. दुल्हन कुसुम कंवर के पिता प्रभु सिंह शक्तावत ने तिलक की रस्म के दौरान दहेज में 5 लाख 11 हजार रुपये कैश दिए. लेकिन यह रस्म पूरी होते ही दूल्हे के पिता शिवराज सिंह और दादा ने यह राशि वापस लौटा दी.

तिलक में में मिले 5 लाख 11 हजार रुपये लौटाए
शिवराज सिंह ने कहा कि दहेज प्रथा को खत्म करना समाज की जिम्मेदारी है. यदि लोग दहेज लेने से मना करना शुरू कर दें, तो एक दिन यह प्रथा पूरी तरह खत्म हो सकती है. साथ ही उन्होंने दहेज के कारण हो रही घटनाओं और अपराधों पर भी चिंता जताई.

इस पहल को समाज में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. शिवराज सिंह ने साबित किया कि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है. उनके इस कदम ने ना केवल दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया, बल्कि समाज को नई सोच और प्रेरणा भी दी.

दहेत प्रथा के खिलाफ दिया सख्त संदेश
शिवराज सिंह हाड़ा और उनके परिवार का यह कदम समाज में सुधार और जागरूकता की दिशा में एक बड़ा उदाहरण बन गया है. उनकी पहल यह संदेश देती है कि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. दहेज में मिल रहे रुपयों को लौटाने की बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this