13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यनीतीश के हाथों से फिसलती जा रही JDU! मणिपुर और संजय झा...

नीतीश के हाथों से फिसलती जा रही JDU! मणिपुर और संजय झा के कार्यक्रम से CM की दूरी ने दिए साफ संकेत

Published on

पटना

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू की मणिपुर इकाई ने हाल में जो कुछ किया और उसके बाद जो हुआ, वह किसी प्रहसन से कम नहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से सलाह-मशविरा किए बगैर जेडीयू की मणिपुर इकाई ने अपने इकलौते विधायक का समर्थन भाजपा से वापस लिया। मीडिया में हल्ला नहीं मचता तो इसके बारे में शायद ही किसी को कानों कान कोई खबर हो पाती। खबर सामने आने के बाद जेडीयू ने मणिपुर के अपने प्रदेश अध्यक्ष बीरेन सिंह को पद से हटाने की घोषणा की। जेडीयू के बारे में हाल के दिनों में इस बात की खूब चर्चा रही है कि नीतीश कुमार के हाथ से पार्टी निकल गई है। मणिपुर की घटना से ऐसी चर्चा को बल मिला है।

संजय झा के कार्यक्रम से दूरी
जेडीयू पर नीतीश कुमार की पकड़ ढीली होने की बात को इससे भी बल मिलता है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय झा के दो कार्यक्रमों से नीतीश कुमार ने दूरी बना ली। पहला कार्यक्रम उनके नए बंगले में गृह प्रवेश का था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा की बिहार इकाई के नेताओं ने उस आयोजन में शिरकत की, लेकिन नीतीश कुमार नहीं गए। दूसरा आयोजन संजय झा ने दिल्ली में दही-चूड़ा भोज का किया। अमित शाह उसमें भी शामिल हुए, लेकिन नीतीश कुमार नहीं गए।

मुसलमानों पर ललन सिंह बोले
वैसे तो ललन सिंह समेत जेडीयू के दो सांसदों ने नीतीश कुमार के उसूलों के खिलाफ जाकर मुसलमानों पर बयान। पहला बयान लोकसभा चुनाव में जीत के तुरंत बाद देवेश चंद्र ठाकुर का आया था। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम और यादव जाति के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। इसलिए वे उनका काम कभी नहीं करेंगे। पर, जब जेडीयू कोटे से केंद्र में मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मुसलमानों के बारे में कटु टिप्पणी की तो स्थिति की गंभीरता समझ में आई। ललन सिंह ने कहा था कि जेडीयू के लोगों को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि मुसलमान उसे वोट देते हैं। नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए बिहार में जितना किया है, उतना किसी ने नहीं किया।

जेडीयू में एकता का अभाव
लोकसभा चुनाव के बाद से ही जेडीयू में एकता का अभाव दिखता रहा है। हालांकि अभी तक यह मतभेद सतह पर नहीं आया है। वक्फ संशोधन बिल पर ललन सिंह के भाजपा के साथ खड़े होने को भी नीतीश की मर्जी के खिलाफ माना गया। मनीष वर्मा के कार्यक्रम पर रोक लगाने के संजय झा के निर्देश को भी जेडीयू में खटपट के तौर पर देखा गया। संजय झा के आयोजनों से नीतीश कुमार के दूर रहने को पार्टी में खटपट के तौर पर जानकार देखते रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में पार्टी पर नीतीश कुमार की पकड़ ढीली पड़ती जा रही है। पहले तो ऐसा कभी नहीं हुआ। नीतीश की मर्जी के खिलाफ पार्टी में पहले पत्ता तक नहीं हिलता था।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...