8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedममता कुलकर्णी संन्यास लेकर बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, कभी अपने स्टाइल...

ममता कुलकर्णी संन्यास लेकर बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, कभी अपने स्टाइल से कर देती थीं सबको पस्त

Published on

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से लाखों- करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भला कौन नहीं जानता। हसीना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई, तो अब वह संन्यासी हो गई हैं। 25 साल बाद भारत लौटी ममता ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम तट पर पिंडदान किया। जिसके बाद वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं और अब उनकी पहचान यामाई ममता नंद गिरी के नाम से होगी।

कभी पर्दे पर अपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक्स से सबको दीवाना बनाने वाली ममता महाकुंभ मेला में भगवा रंगे के कपड़े, माथे पर चंदन, कंधे पर झोला और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर किन्नर अखाड़े में पहुंची थीं। जहां हर कोई उनका बदला हुआ रूप देखता रहा गया। पूर्व अभिनेत्री के पुराने लुक्स अब सोशल मीडिया पर छा गए हैं। जहां वह कभी साड़ी, तो कभी ड्रेस पहने नजर आईं।

जब ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा
52 साल की ममता ने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ किया, तो काफी समय पहले ही उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन, वह जब भी किसी फिल्म में दिखतीं या उनकी फोटोशूट सामने आता, उनकी अदाओं पर सब फिदा हो जाते। अब यहां ही देख लीजिए, ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर बॉडी फिटेड ड्रेस में वह अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ डीप नेकलाइन वाली शॉर्ट ड्रेस में भी उनका अदाएं देखते ही बनी। हालांकि, अब उनका अंदाज पूरी तरह से बदल गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...