13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यIIT बाबा अभय सिंह ने कटवाई दाढ़ी और मूछें और हो गए...

IIT बाबा अभय सिंह ने कटवाई दाढ़ी और मूछें और हो गए क्लीन सेव, जानें क्यों लिया यह फैसला

Published on

महाकुंभ में सबसे ज्यादा चर्चा में आए और सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने गुरुवार को अपना रूप ही बदल दिया। उन्होंने अपनी दाढ़ी के साथ मूंछें भी उड़ा दीं और क्लीन सेव हो गए। दाढ़ी-मूंछें उन्होंने खुद अपने ही हाथों से महाकुंभ के कैंप में ही साफ कीं। इस दौरान कुछ यूट्यूबर भी मौजूद रहे और उनका वीडियो बनाया। बाबा ने किसी को वीडियो बनाने से मना भी नहीं किया। एक यूट्यूबर ने तो पूछा भी कि वीडियो बनाएं या बंद कर दें। लेकिन बाबा ने कहा बनाते रहो। क्लीन सेव होने का फैसला अचानक क्यों लिया? इस सवाल का जवाब भी बिल्कुल साफगोई से दिया।

अभय सिंह ने कहा कि यहां सब चलता रहता है। जब मैं इस यात्रा पर निकला था तो महादेव ने दो ही चीजें बोली थीं। पहली यही थी कि एक जगह पर एक ही रात रहना है। दूसरे लगातार चलते रहना है, आगे बढ़ते रहना है। इसके पीछे कोई कंडीशन भी नहीं थी। चाहे जितना भी चल पाएं, एक किलोमीटर या दो किलोमीटर, बस चलते रहना है।

अभय सिंह ने बातचीत में कहा कि उस समय से चलता रहा हूं। इस दौरान सेव करने का समय ही नहीं मिलता था। जब समय मिलता था तब सेव कर लेता था। अब समय मिला तो सेव कर लिया। अभय सिंह ने अपने नए रूप को श्रीकृष्ण से भी जोड़ दिया। कहा कि अभी तक सभी लोग मुझे आईआईटी वाले बाबा बोल रहे हैं। बाबा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि मैंने दाढ़ी रखी हुई थी। श्रीकृष्ण ने तो कभी दाढ़ी नहीं रखी थी। वह भी तो योगेश्वर थे। उनसे बड़ा तो कोई योगी नहीं था। लेकिन उन्हें कोई श्रीकृष्ण बाबा या श्रीकृष्ण योगी नहीं बोलता था। इसी तरह शिव भी बिना दाढ़ी में दिखाई देते हैं। इसी तरह अब आप लोग भी मेरे नए रूप के अनुसार मुझे पुकारेंगे।

अभय सिंह से जब पूछा गया कि क्या आप अब खुद को शिव या कृष्ण के रूप में दिखाना चाहते हैं? इस पर कहा कि भगवान तो सभी के अंदर हैं। स्पिरिचुअलिटी का असली मतलब तो यही है। बात केवल वहीं फंसती है कि भगवान सभी के अंदर हैं तो सभी को पता क्यों नहीं हैं। अगर सभी भगवान हैं तो हमें क्यों नहीं पता कि हम भगवान हैं। मैं उस सच्चाई को बोल रहा हूं। अहम ब्रम्हास्मी तो बोल ही रहा हूं। यही बात तो शंकराचार्य ने भी बोला था। तब किसी ने उनसे नहीं पूछा कि वह खुद को भगवान बता रहे हैं। खुद को ब्रह्मास्मी बता रहे हैं। शिवोहम कह रहे हैं। कोई जब शिवोहम बोलता है तो उसका मतलब यही है न कि मैं शिव हूं।

अगर देखा जाए तो चेतना का वो स्तर होता है जिसे भगवान का टाइटल दिया जाता है। वह शून्य चेतना का स्तर होता है। उस वक्त व्यक्ति प्योर कॉशियसनेस में हो जाता है। उसे महादेव बोला गया है। इसी तरह विष्णु उसे बोला गया है जब चेतना शून्य से नीचे उतरकर ज्ञान के फार्म में आ जाते हैं। जबकि वह हमेशा क्षीरसागर में सोए रहते हैं। वह ड्रीम करते रहते हैं।

अभय सिंह के माता-पिता और एक रिश्तेदार उनसे मिलने प्रयागराज पहुंचे थे। लेकिन बाबा ने अपने परिवार से मिलने से इनकार कर दिया और वहां से किसी अन्य स्थान पर चले गए। हालांकि अभय सिंह ने अपने माता-पिता से मिलने से इनकार कर दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ उनके डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वह महिला उनकी मां हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

आईआईटीएन बाबा का यह बदला हुआ हुलिया देख उनके अनुयायियों को उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। बाबा का कहना है कि वह हर कुछ दिनों बाद अपने रूप को बदलते रहते हैं। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...