13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकोटा में चाकू की नोक पर हफ्ता वसूली, मनाही पर किडनैप, दिल्ली...

कोटा में चाकू की नोक पर हफ्ता वसूली, मनाही पर किडनैप, दिल्ली से रोते-बिलखते पहुंचे परेंट्स

Published on

कोटा

शहर में कोचिंग स्टूडेंटस के सुसाइड के मामलों से हलचल मची हुई है। इसी बीच शुक्रवार को विज्ञाननगर थाना इलाके में नीट कोचिंग स्टूडेंट को कीडनैप करके ब्लैक स्कॉर्पियों में किडनैप करने का गंभीर मामला सामने आया है। बदमाशों ने चाकू की नोंक पर स्टूडेंट से हर महीने 5000 रुपये का हफ्ता मांगा। छात्र ने बदमाशों को उनकी मांग पूरी करने की बात कहने पर उसे वापस छोड़ा। घटना से जुड़ा ब्लैक स्कॉर्पियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इधर, दिल्ली निवासी पीडित कोचिंग छात्र के माता पिता कोटा पहुंचे। शुक्रवार को विज्ञाननगर थाना पुलिस को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू की।

बेटे की सुरक्षा को लेकर घबराए हुए है माता-पिता
बेटे की सुरक्षा को लेकर माता-पिता घबराए हुए है। वह गुरूवार को ही कोटा पहुंच गए। छात्र की मां किरण गंगवाल ने मीडिया से बात की। उनका बेटा हैजल छह महीने पहले कोटा आया था। यहां नीट की तैयारी को लेकर कोचिंग कर रहा है। मां ने कहा मंगलवार को जब बेटे हैजल ने उनका फोन नहीं उठाया तो चिंता हुई।

हॉस्टल में फोन किया तब उन्होंने बताया कि दो दिनों से आपका बेटा कमरे से बाहर भी नहीं निकल रहा है, कुछ बात भी नहीं कर रहा है। तब पेरेंट्स ने बेटे के दोस्त से पूछा तो उसने बताया कि हैजल किसी मुसीबत में है। वह दिल्ली से तुरंत कोटा पहुंचे।

बेटे की चिंता में रोते-बिलखते में दिल्ली से कोटा पहुंचे
मां ने कहा बेटे की चिंता करते हुए वह लोग तुरंत दिल्ली से कोटा के लिये निकले। पूरे रास्ते टेंशन बनी रही। कोटा से दिल्ली तक बिना कुछ खाये-पीये रोते हुए आए। कोटा आकर बेटे से बात की तो वह काफी डरा घबराया हुआ मिला।तब हैजल ने बताया कि गत सोमवार को एक ब्लैक स्कॉर्पियों कार में बैठकर आधा दर्जन बदमाश उसके हॉस्टल में आये। दो बदमाश उसे कमरे से बाहर बुलाकर लेकर गए। हॉस्टल से दूर ले जाकर उसे कार में जबरन बंधक बनाकर ले गए।

बदमाश युवकों ने काफी देर तक हैजल को धमकाया। चाकू की नोंक की दम पर मारपीट की। इस दौरान मारपीट करने वाले बादमाशों ने छात्र के एक दोस्त जो ग्वालियर गया हुआ है। उसको फोन कर कहा कि हमने तेरे दोस्त को उठा लिया है। अब देखते है तू क्या कर लेगा। इस दौरान काफी देर तक छात्र को झालावाड़ रोड पर कार में बदमाश घुमाते रहे। जब उससे कहा कि अब तू हमें हर महीने पांच हजार रुपये का हफ्ता देगा।

कोटा पुलिस में भी हमारे लोग
बदमाशों ने छात्र से कहा पुलिस के पास जाएगा तब भी हमारा कुछ नहीं होगा। क्योंकि पुलिस में भी हमारे लोग है। हमारा कुछ नही बिगड़ेंगा। छात्र ने जब डरकर उन्हें रुपये देने की बात कही, तब उसको उन्होंने हॉस्टल के पीछे वाली गली में छोड़ा।

बेटे को कोटा छोड़ने से उन्हें डर लग रहा है
परिजनों ने कहा कि बेटे के साथ ही वारदात से वह काफी डरे हुए हैं। बेटे को कोटा छोड़ने से उन्हें डर लग रहा है। यदि बेटे के साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? मां किरण मंगवाल से स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बेटे को कीडनैप करने, मारपीट करने, उससे हफ्ता मांगने वालों को पुलिस गिरफ्तार करे। बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि बदमाश इस तरह की वारदात दूसरे बच्चों के साथ ना करें।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...