10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ मेला परिसर में 2 कारों में आग लगने से मचा हड़कंप,...

महाकुंभ मेला परिसर में 2 कारों में आग लगने से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से हादसा

Published on

प्रयागराज,

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 2 में शनिवार सुबह दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि वाराणसी से मेले क्षेत्र में प्रवेश कर रही एक कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि इसके पास खड़ी दूसरी कार भी चपेट में आ गई.

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों कारों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अधिकारी ने बताया कि दोनों कारें आग की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

19 जनवरी को भी लगी थी आग
बता दें कि इससे पहले, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे. हालांकि, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.

मेला के सभी सेक्टरों में फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात
अधिकारियों ने बताया कि आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए सभी सेक्टरों में फायर ब्रिगेड की टीमों को तैनात किया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने मेले में आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आगजनी जैसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this