17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअमित शाह की भाषा और घोषणा को देखकर लगा कि वो दिल्ली...

अमित शाह की भाषा और घोषणा को देखकर लगा कि वो दिल्ली में चुनाव हार रहे हैं: मनीष सिसोदिया

Published on

दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने शनिवार (25 जनवरी) को अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया. इसमें पार्टी ने रोजगार देने समेत कई वादे किए. वहीं अब बीजेपी के संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है. आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को जमकर घेरा.

मनीष सिसोदिया ने कहा, “अमित शाह ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया. उनकी भाषा और घोषणा को देखकर लगा कि वो दिल्ली में चुनाव हार रहे है. दिल्ली में कोई विजन नहीं है. इस बारे में कोई बात नहीं रखी गई है. 50 हज़ार नौकरी देने की बात कही है. 2.5 करोड़ की जनसंख्या है और सिर्फ 50 हज़ार नौकरी देने की बात कर रहे हैं. कोविड के दौरान और कोविड के बाद 12 लाख नौकरियां केजरीवाल ने दी हैं.”

‘व्यापारियों को सुरक्षा दो जुमले नहीं’
उन्होंने आगे कहा, “ये लोग मान रहे है कि ये लोग हार रहे है. दुकानों की सीलिंग तुड़वाने की बात कर रहे है. पिछले कई सालों से जो सीलिंग के कारण दुकानें बंद रही उसकी ज़िम्मेदार कौन है. और जब आप ने इसका विरोध किया तब बीजेपी के लोग हमारा विरोध कर रहे थे. जब सीलिंग हटवानी थी तो बीजेपी ने सीलिंग करवाई क्यों. दिल्ली के व्यापारियों को गैगस्टर की धमकी मिल रही है गोलियां चल रही हैं. दिल्ली का व्यापारी दहशत मे जी रहा है. सिक्योरिटी दो जुमले मत दो.”

पहले बताएं सीएम फेस कौन- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा, “वकीलों को बीमा देने की बात कही है, लेकिन इनको किसी ने बताया नहीं कि केजरीवाल पहले से ही वकीलों बीमा दे रहे है. ई बस लाने की बात कर रहे जबकि दिल्ली में केजरीवाल सबसे ज़्यादा ई बसें चला रहे है. ये माने लें कि ये हार रहे हैं. उनकी बारात का दूल्हा कौन है पहले ये बताएं. उनका सीएम चेहरा कौन है पहले ये बतायें.”

Latest articles

पारिवारिक विवाद से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, दो मासूम बच्चों के पास फंदे पर मिला शव

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में बुधवार रात एक...

भोपाल में 70 किमी रफ्तार की आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 300 बिजली फीडर ठप; प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशवासियों को...

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...