10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedयूनिफाइड पेंशन स्‍कीम पर बड़ा अपडेट, कितनी मिलेगी पेंशन, सरकार ने अधिसूचना...

यूनिफाइड पेंशन स्‍कीम पर बड़ा अपडेट, कितनी मिलेगी पेंशन, सरकार ने अधिसूचना जारी कर बताई हरेक बात

Published on

नई दिल्‍ली

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस के तहत यूनिफाइड पेंशन स्‍कीम (UPS) का विकल्प पेश क‍िया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपीएस सरकार की नई स्‍कीम है। यह स्‍कीम अगस्त 2024 में घोषित की गई थी। नई पेंशन स्‍कीम उन कर्मचारियों के लिए है जो पहले से ही एनपीएस में हैं। यह ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम (OPS) और नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) दोनों के फायदे मिलाकर बनाई गई है। इससे कर्मचारियों को निश्चित पेंशन मिलेगी। सरकार का कहना है कि इससे कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अच्छा जीवन जीने में मदद मिलेगी। यह योजना 24 जनवरी, 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार लागू होगी।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार एनपीएस लेकर आई थी। यूपीएस 21 साल पुरानी एनपीएस व्यवस्था में बदलाव का प्रतीक है। यूपीएस पुरानी पेंशन स्‍कीम (OPS) और एनपीएस के फायदों को मिलाकर तैयार की गई है। यह सरकारी कर्मचारियों को अंतिम वेतन का 50% पेंशन के रूप में प्रदान करती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, फैमिली पेंशन और एकमुश्त भुगतान जैसे लाभ भी मिलेंगे। एनपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों को यूपीएस चुनने का विकल्प दिया जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी यूपीएस के तहत लाभ का प्रावधान है।

ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम से म‍िलती-जुलती है नई स्‍कीम
यूपीएस पुरानी पेंशन योजना (OPS) से काफी मिलती-जुलती है। इस योजना के तहत कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार को पेंशन का 60% फैमिली पेंशन के रूप में दिया जाएगा। रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के अलावा एकमुश्त भुगतान भी मिलेगा। यदि कोई कर्मचारी कम से कम 10 साल तक केंद्र सरकार की नौकरी करता है तो उसे न्यूनतम 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी यूपीएस का विकल्प चुनते हैं, वे किसी अन्य नीतिगत रियायत, नीतिगत बदलाव, वित्तीय लाभ या भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की समानता का दावा नहीं कर सकेंगे। UPS चुनने वाले कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड में दो हिस्से होंगे- एक व्यक्तिगत फंड, जिसमें कर्मचारी का योगदान और सरकार का समान योगदान होगा। दूसरा, पूल फंड, जिसमें सरकार का अतिरिक्त योगदान होगा।

सरकार ने पहले घोषणा की थी कि एनपीएस के तहत आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी भी यूपीएस के दायरे में आएंगे। अधिसूचना के अनुसार, पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) यह तय करेगा कि यूपीएस चुनने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एनपीएस के तहत मिलने वाली राशि के मुकाबले कितनी अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि यूपीएस को सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए बनाया गया है। इस योजना को पूर्व वित्त सचिव और वर्तमान कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने तैयार किया था। केंद्र सरकार ने 21 साल पुरानी एनपीएस व्यवस्था को बदलकर यूपीएस लागू करने का फैसला लिया है, जो OPS के समान है।

यूपीएस के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले प्रमुख फायदे
– अंतिम वेतन का 50% पेंशन के रूप में
– समय-समय पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
– परिवार को पेंशन का 60% पारिवारिक पेंशन के रूप में
– सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान
– न्यूनतम 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन (10 साल की सेवा पूरी करने पर)

अधिसूचना में यह भी क‍िया गया है साफ
– यूनिफाइड पेंशन स्‍कीम ऐसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगी जो पहले से ही एनपीएस के अंतर्गत आते हैं और जो यूपीएस विकल्प को ‘चुनते’ हैं।
– नेशनल पेंशन सिस्‍टम के तहत मौजूदा केंद्र सरकार के कर्मचारी यूपीएस विकल्प के क्रियान्वयन की प्रभावी तारीख पर, साथ ही केंद्र सरकार के भविष्य के कर्मचारी, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत यूपीएस विकल्प लेना चुन सकते हैं या एनपीएस को यूपीएस विकल्प के बिना जारी रख सकते हैं।
– कोई भी कर्मचारी जो NPS के तहत UPS विकल्प का प्रयोग करता है, वह किसी अन्य नीतिगत रियायत, नीतिगत परिवर्तन, वित्तीय लाभ, बाद में सेवानिवृत्त होने वालों के साथ किसी भी समानता आदि का हकदार नहीं होगा और दावा नहीं कर सकता है, जिसमें सेवानिवृत्ति के बाद भी शामिल है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...