10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबरेली: 3,385 वक्फ में दो हजार संपत्तियां सरकारी, कई पर धार्मिक स्थल...

बरेली: 3,385 वक्फ में दो हजार संपत्तियां सरकारी, कई पर धार्मिक स्थल जांच में मिले, मचा हड़कंप

Published on

बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली जिला में 3,385 वक्फ संपत्तियों की जांच में दो हजार संपत्तियां सरकारी पाई गई हैं। इन संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 330.518 हेक्टेयर है। इनका विवरण वर्ष 1986 सरकारी गजट और रजिस्टर 37 में दर्ज है। लगभग 700 संपत्तियां नगर निगम क्षेत्र में हैं। कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जांच में वक्फ संपत्तियों पर बने हुए मिले हैं, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

जिले में वक्फ बोर्ड सूची अलावा 1,290 अन्य संपत्तियां भी दर्ज हैं, जिनका उल्लेख वर्ष 1359 के ऐतिहासिक दस्तावेजों में मिलता है। हालांकि, राजस्व विभाग के पास इनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने राजस्व विभाग को 3,385 वक्फ संपत्तियों की सूची सौंपी थी और शासन ने इसकी तहसीलवार जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। लखनऊ में हुई उच्च स्तरीय बैठक में खुलासा हुआ कि जिले की दो हजार संपत्तियां सरकारी श्रेणी में आती हैं। हालांकि अभी इन संपत्तियों के नाम गोपनीय रखे गए हैं।

संपत्तियों का रिकॉर्ड
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने बताया कि शासन द्वारा जारी गजट और अभिलेख रजिस्टर 37 में दर्ज संपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई है। बहेड़ी तहसील में सबसे अधिक 554 वक्फ संपत्तियां हैं। फरीदपुर तहसील में सबसे कम 146 संपत्तियां मिलीं। बरेली सदर तहसील में 80.827 हेक्टेयर वक्फ संपत्तियां सरकारी निकलीं। सुश्री सिरोही अनुसार जेपीसी (ज्वाइंट प्रॉपर्टी कमेटी) रिपोर्ट अनुसार जिले में कुल 3,385 में से सिर्फ 1,385 संपत्तियां वक्फ की हैं, जबकि बाकी पर सरकारी स्वामित्व मिला है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this