10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजियो, एयरटेल, वोडाफोन लाने वाला सस्ते प्लान, TRAI ने कंपनियों को दिया...

जियो, एयरटेल, वोडाफोन लाने वाला सस्ते प्लान, TRAI ने कंपनियों को दिया दो टूक आदेश

Published on

TRAI ने कुछ दिन पहले ही टेलीकॉम कंपनियों से सस्ते प्लान लाने के लिए कहा था। अब ट्राई ने एक बार फिर टेलीकॉम कंपनियों से सस्ते प्लान लाने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि कंपनियों को जीरो-डेटा प्लान लाना चाहिए। ये प्लान सस्ते होने चाहिए। दरअसल ट्राई का कहना है कि जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को ऐसे प्लान लाने चाहिए जिसमें यूजर्स को केवल वॉयस या SMS ऑफर्स मिल पाएं।

ET की रिपोर्ट बताती है कि ट्राई के अधिकारियों ने बीते 2 दिनों में टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की है। डेटा बेनिफिट्स के अलावा भी कंपनियों से प्लान लाने के लिए कहा गया और ट्राई का फोकस था कि सस्ते प्लान लाए जाएं। ऐसे प्लान्स जिनमें यूजर्स को केवल वॉयस कॉलिंग मिले या केवल SMS भी शामिल होने चाहिए। एक अधिकारी ने बताया, ‘वॉयस-ओनली प्लान की कीमत में कटौती टेलीकॉम कंपनियों द्वारा खर्च की जाने वाली डेटा की औसत लागत पर निर्भर होनी चाहिए।’

23 जनवरी से आए सस्ते प्लान
TRAI के आदेश का पालन करते हुए कंपनियों ने हाल ही में प्लान की कीमतों में कटौती भी की है। इसमें एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया का नाम भी शामिल है। एयरटेल ने प्लान की कीमतों में करीब 6 प्रतिशत की कटौती की थी। ओरिजनल प्लान से तुलना की जाए तो टैरिफ करीब 8% तक सस्ता हो गया है। अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी प्लान की कीमतों में कटौती कर सकती हैं। TRAI के आदेश का पालन कंपनियों की तरफ से 23 जनवरी से किया जा रहा है।

कंपनियों पर पड़ेगा आर्थिक बोझ ?
जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ अभी इस बात पर निर्भर करता है कि कितने एक्टिव कंज्यूमर हैं। साथ ही कितने यूजर्स कंपनी के एक्टिव हैं। इसके बाद भी फैसला हो पाएगा कि कंपनी को क्या करना है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...