8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedराजामौली ने कहा- तेलुगू लोगों के लिए इस बार 7 पद्म अवॉर्ड!...

राजामौली ने कहा- तेलुगू लोगों के लिए इस बार 7 पद्म अवॉर्ड! नेटिजन्स हुए नाराज, पूछा- क्या आप भारतीय नहीं हैं?

Published on

भारत सरकार ने हाल ही में पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का खुलासा किया। इसके बाद फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा। उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें पद्म अवॉर्ड और तेलुगू हस्तियों का जिक्र था। आइये जानते हैं कि इस ट्वीट के कारण आखिर लोग क्यों नाराज हो रहे हैं!

भारत सरकार की तरफ से शनिवार को पद्म अवॉर्ड के विनर्स के नामों का ऐलान हुआ। इसके बाद एसएस राजामौली ने ट्वीट किया, ‘इस बार तेलुगू लोगों के लिए 7 पद्म पुरस्कार।’ ये पोस्ट देख कई यूजर्स भड़क गए और उनसे पूछने लगे कि क्या तेलुगू लोग भारतीय नहीं हैं?’

एसएस राजामौली ने ये किया ट्वीट
उन्होंने लिखा, ‘इस बार तेलुगू लोगों के लिए 7 पद्म पुरस्कार… पद्म भूषण से सम्मानित होने पर नंदमुरी बालकृष्ण गरु को हार्दिक बधाई। भारतीय सिनेमा में आपकी यात्रा वाकई सराहनीय है। साथ ही अन्य सभी प्रतिष्ठित तेलुगू और अन्य भारतीय पद्म अवॉर्ड विनर को भी बधाई।’

शेखर कपूर और अजित कुमार को बधाई
इसके बाद राजामौली ने ट्वीट करके शेखर कपूर को पद्म भूषण अवॉर्ड मिलने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी पहचान है, जिसके वे सही मायने में हकदार हैं। इसके अलावा ‘बाहुबली’ डायरेक्टर ने अजित कुमार को बधाई दी।

निशाने पर एसएस राजामौली
राजामौली अब यूजर्स के निशाने पर हैं। एक एक्टर ने लिखा, ‘नॉर्थ-साउथ कोई राजनीतिक बहस नहीं है, बल्कि ये एक विचारधारा है, जिसका पालन आप जैसे कम लोग करते हैं। समझ में नहीं आता कि नॉर्थ के लोग आपकी फिल्म के लिए आपका समर्थन क्यों करते हैं, लोगों में ये कहने की हिम्मत नहीं है कि हम भारतीय हैं!’ एक और ने लिखा, ‘तेलुगू और अन्य भारतीयों के बीच भेद क्यों? क्या तेलुगू लोग भारत का हिस्सा नहीं हैं?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या तेलुगू और इंडियन लगा रखा है। सब इंडियन तो हैं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...