4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'सारे पाप धुल गए', पूनम पांडे ने संगम में लगाई डुबकी, मौनी...

‘सारे पाप धुल गए’, पूनम पांडे ने संगम में लगाई डुबकी, मौनी अमावस्या के दिन पहुंचीं महाकुंभ

Published on

महाकुंभ में करोड़ों की भीड़ उमड़ रही है, श्रद्धालुओं का रेला पहुंच रहा है. क्या अमीर, क्या गरीब, क्या आम इंसान और क्या हस्तियां सब कोई इस पावन अवसर पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच, बॉलीवुड हस्तियां भी चुपचाप जा रही हैं और महाकुंभ में दिव्य स्नान कर रही हैं.

एक्ट्रेस पूनम पांडे मौनी आमवस्या के मौके पर प्रयागराज के कुंभ नगरी पहुंचीं. महाकुंभ में पहुंचीं पूनम पांडे ने पहले ही ऐलान किया था कि वो महाकुंभ जाएंगी. संगम तट पर उन्होंने स्नान के बाद बोट में बैठकर कुछ देर सैर भी की. उन्होंने सारे डुबकी लगाने की बाद फोटो पोस्ट करते हुए इंस्टा पर लिखा- ‘सब पाप धुल गए मेरे.’

भगदड़ के बाद क्या कहा
मौनी आमवस्या की रात प्रयागराज में संगम नोज पर भगदड़ को लेकर भी पूनम पांडे ने दुख व्यक्त किया है. पूनम पांडे ने भी मौनी आमवस्या के दिन ही स्नान किया. उन्होंने अपनी स्टोरी में कहा- मौनी आमवस्या के दिन जो हादसा हुआ वो बहुत दुखद है. फिर भी लोग यहां मौजूद है, पहले की तरह ही भीड़ है. शक्ति कम हो जानी चाहिए पर श्रद्धा कम नहीं होनी चाहिए.

अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड रोल्स के कारण जाने जाने वाली पूनम पांडे ने संगम तट पर डुबकी लगाते वक्त महाकाल लिखा हुआ शर्ट पहन रखा था. संगम में डुबकी लगाने के बाद पूनम पांडे हाथ जोड़े हुए प्रार्थना कर रही हैं.

वहीं दूसरी वीडियोज में वो मेले में बैठे लोगों के बीच हैं. संगम तट पर बोट में बैठकर पूनम पांडे ने गंगा-यमुना की लहरों के बीच पंक्षियों को दाना भी दिया. इस दौरान उन्होंने अपने ललाट पर तिलक लगा रखा था. उन्होंने अपनी सिर पर काले रंग का दुपट्टा भी डाल रखा है. बता दें कि कुछ दिन पहले पूनम पांडे ने कहा था कि वो कुंभ में स्नान करने प्रयागराज जाएंगी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...