4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकर्ज... कर्ज ... कर्ज ... बजट में हर वर्ग के लिए लोन...

कर्ज… कर्ज … कर्ज … बजट में हर वर्ग के लिए लोन का ऐलान, किसी को 5 लाख तो किसी को 20 करोड़ रुपये

Published on

नई दिल्ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। इसमें उन्होंने किसानों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक के लिए लोन का ऐलान किया गया। साथ ही एमएसएमई सेक्टर में भी लोन देने की घोषणाएं की गईं। लोन की इन घोषणाओं का मकसद कारोबार को बढ़ावा देना है।

किसके लिए लोन की घोषणाएं?
बजट में कई वर्ग के लिए लोन की घोषणाएं की गईं। जानें, किसे मिलीं लोन की सौगातें:

1. किसान
बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऐलान किया गया। इसे 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी किसान अब 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। इसके अलावा मछुआरों और डेयरी किसानों को भी 5 लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन मिल सकेगा।

2. एमएसएमई
सूक्ष्म उद्यमियों को भी लोन की सुविधा दी गई है। ऐसे एमएसएमई जो उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर हैं, उन्हें 5 लाख रुपये तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड मिल सकेगा। पहले साल में ऐसे 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे।

3. महिलाएं
महिलाओं, एससी/एसटी आदि को 5 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाएंगे। यह लोन उन्हें मिलेगा, जो पहली बार कारोबार की दुनिया में कदम रखेंगे। इसके लिए सरकार नई योजना शुरू करेगी। इसके तहत अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ रुपये तक के लोन दिए जाएंगे।

4. स्टार्टअप
एसएमई, स्टार्टअप और निर्यातक एमएसएमई के लिए गारंटी सुरक्षा के साथ लोन की सीमा बढ़ाई गई है। एसएमई के लिए इसे 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं निर्यातक एमएसएमई को 20 करोड़ रुपये तक के सावधि कर्ज मिल सकेंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...