8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedगिग वर्कर कौन होते हैं, ये क्या काम करते हैं? बजट में...

गिग वर्कर कौन होते हैं, ये क्या काम करते हैं? बजट में निर्मला सीतारमण ने किया ये एलान

Published on

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसे हम AB-PMJAY भी कहते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में घोषणा की है कि अब गिग वर्कर्स को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अब आपके मन में सवाल उठ सकता है कि गिग वर्कर्स कौन होते हैं? ये वो लोग हैं जो छोटे-मोटे काम करते हैं, जैसे कैब चलाना, ऑनलाइन डिलीवरी या फिर फ्रीलांसिंग करने जैसे काम। साल 2030 तक लगभग कुल काम करने वालों का 4.1% हिस्सा यानी करीब 23.5 करोड़ लोग गिग वर्कर्स होंगे। देश में हुए आर्थिक सर्वेक्षणों से पता चलता है कि बहुत से लोग बेरोजगार हैं या उन्हें पूरा काम नहीं मिला है। ऐसे में गिग इकॉनमी बढ़ रही है। सरकार की ओर से बजट 2025 में इनका ध्यान रखा गया है।

गिग वर्कर्स को सुविधा देने वाली AB-PMJAY क्या है?
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसे नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) चलाती है। इस योजना के तहत हर परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। इसमें कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। यानी आपको तुरंत लाभ मिलना शुरू हो जाता है। पुरानी बीमारियों के लिए भी कोई पाबंदी नहीं है।

AB-PMJAY सितंबर 2018 में शुरू हुई थी। इसका मकसद था गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त और अच्छा इलाज देना। शुरुआत में 10.74 करोड़ परिवारों को कवर किया गया था। बीते 4 साल में NHA ने इसका दायरा 14.74 करोड़ परिवार (लगभग 70 करोड़ लोग) तक बढ़ा दिया है।

दरअसल NHA की ओर से सरकार को सुझाव दिया गया था कि AB-PMJAY का दायरा बढ़ाया जाए। ऐसे लोग भी इसमें शामिल हों जिन्हें अभी कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में भी सबको स्वास्थ्य बीमा देने की बात कही गई है। गिग वर्कर्स को AB-PMJAY में जोड़ना इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...