8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedममता कुलकर्णी 10 करोड़ रुपये देकर बनीं महामंडलेश्वर? तोड़ी चुप्पी और कहा-...

ममता कुलकर्णी 10 करोड़ रुपये देकर बनीं महामंडलेश्वर? तोड़ी चुप्पी और कहा- गुरु भेंट के लिए भी 2 लाख उधार लिए

Published on

ममता कुलकर्णी को हाल ही किन्नड़ अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद मिला था, जिस पर बवाल मच गया और फिर एक्ट्रेस को उस पद से हटाना पड़ा। बाद में ममता कुलकर्णी पर आरोप लगा कि उन्होंने महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए थे। अब खुद ममता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही यह भी बताया कि उनके पास कितने पैसे हैं।

ममता कुलकर्णी हाल ही ‘आप की अदालत’ में आईं। इस दौरान उन पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया। इनमें से एक आरोप किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपये देने को लेकर भी था। इस पर ममता ने जवाब दिया कि उनके पास तो एक करोड़ रुपये तक नहीं हैं।

ममता कुलकर्णी बोलीं- सारे बैंक अकाउंट सील, 2 लाख उधार लेकर गुरु भेंट दी
ममता कुलकर्णी ने जवाब दिया कि उनके जितने भी बैंक अकाउंट हैं, वो सारे सरकार ने सीज कर दिए हैं। उनके अकाउंट में तो 1 करोड़ रुपये भी नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि गुरु भेंट देने के लिए भी उन्होंने दो लाख रुपये उधार लिए थे। ममता ने बताया कि मुंबई में उनके तीन अपार्टमेंट हैं, पर वह बाहर विदेश में रह रही थीं। चूंकि, लंबे समय से उनके अपार्टमेंट में कोई नहीं गया, तो वह खराब हो गया है।

24 जनवरी को मिली थी महामंडलेश्वर की पदवी
ममता कुलकर्णी दो दशक से भी ज्यादा समय से देश से बाहर रह रही थीं और कई साल पहले ही फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब जब वह वापस भारत लौटीं तो संन्यास ले लिया और महामंडलेश्वर बन गईं। ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी दी गई।

पिंडदान के बाद बनीं ममता नंद गिरि, छिना महामंडलेश्वर का पद
उन्होंने इससे पहले त्रिवेणी संगम में स्नान किया और अपना पिंडदान किया। इसके बाद ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया गया था और उन्हें नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि दिया गया। ममता 7 दिनों तक महाकुंभ में रहीं, पर विवाद होने के बाद उन्हें महांमडलेश्वर के पद से हटा दिया गया

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...