13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए', संसद में...

‘महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए’, संसद में राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया का लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के अंदर इंडिया ब्लॉक जीता, लेकिन विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में हिमाचल प्रदेश की आबादी जितने नए वोटरों को जोड़ा गया. हम चुनाव आयोग से लोकसभा और विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट और वोटरों के नाम, पता और पोलिंग बूथ देने की मांग कर रहे हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमें ये जानकारी नहीं देगा.

राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए महाराष्ट्र के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक जीता. हिमाचल प्रदेश की पूरी आबादी के बराबर नए वोटर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में जोड़े गए. लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 70 लाख नए वोटर जोड़े गए. महाराष्ट्र में जितने नए वोटर पांच साल में ऐड हुए, उससे ज्यादा आखिरी पांच महीने में जोड़े गए.

एक बिल्डिंग में जोड़े गए 7 हजार वोटर
उन्होंने दावा किया कि शिर्डी की एक बिल्डिंग में सात हजार नए वोटर ऐड हुए हैं. मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं. सिर्फ ये कह रहा हूं कि कुछ-ना-कुछ दिक्कत है. हिमाचल प्रदेश जितने वोटर लोकसभा चुनाव के बाद जादू से आ जाते हैं. नए वोटर अधिकतर उन विधानसभा सीटों पर जोड़े गए थे, जहां बीजेपी का सफाया हो गया था. ये डेटा हमारे पास है. हम चुनाव आयोग से मांग कर रहे है कि वह हमें लोकसभा की वोटर लिस्ट और विधानसभा के वोटरों के नाम,पता और पोलिंग बूथ दे दें. जिससे हम ये पता लगा सकें कि नए मतदाता कितने हैं. दिलचस्प बात यह है कि नए मतदाता ज्यादातर उन निर्वाचन क्षेत्रों में हैं, जहां भाजपा ने जीत हासिल की है. मैं अभी-भी सदन के पटल पर ये आरोप नहीं लगा रहा हूं कि चुनाव आयोग ने ऐसा किया. मैं सिर्फ डेटा मांग रहा हूं… मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमें ये जानकारी नहीं देगा.

‘चुनाव आयुक्त के चयन का बदले नियम’
चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि चुनाव आयुक्त का चयन प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश की कमेटी करती थी. लेकिन इस कमेटी से मुख्य न्यायाधीश को क्यों हटाया गया. नियम बदल दिए गए हैं. प्रधानमंत्री से ये सवाल है कि मुख्य न्यायाधीश को समिति से क्यों हटाया गया? अब कुछ दिनों में मैं बैठक में जाऊंगा. 2-1. मैं मीटिंग में क्यों जा रहा हूं? केवल यह प्रमाणित करने के लिए वहां जा रहे हैं कि मोदी जी और अमित शाह क्या कहने जा रहे हैं…लोकसभा से ठीक पहले, चुनाव आयुक्त को बदल दिया गया था और 2 नए चुनाव आयुक्तों को रखा गया था.”

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...