13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति‘तेरे बाप का..’, राज्यसभा में बीजेपी सांसद पर गुस्सा गए मल्लिकार्जुन खरगे,...

‘तेरे बाप का..’, राज्यसभा में बीजेपी सांसद पर गुस्सा गए मल्लिकार्जुन खरगे, मचा हंगामा

Published on

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिर्जुन खरगे बीजेपी सांसद नीरज शेखर पर गुस्सा गए. अपने भाषण के शुरुआत में खरगे ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा दिया गया है. इसके बाद इसमें फिर चार शब्द जुड़ गए. इसके बाद वो नारा ‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास’ हो गया.

खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है. 2013 में जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि रुपया अस्पताल में है लेकिन उस वक्त डॉलर के मुकाबले रुपये 60 रुपया कुछ था. इसके बाद बीजेपी सांसद नीरज शेखर ने कुछ बोलने लगे..इस पर खरगे को गुस्सा आ गया. इसके खरगे ने कहा, ‘तेरे बाप का भी मैं साथी रहा….उसको लेकर भी मैं घूमता था..चुप बैठ.’

सदन में मचा हंगामा
इसके बाद सदन में हंगामा मच गया. राज्यसभा के सभापित के हस्तक्षेप के बाद मामला को शांत कराया गया. खरगे के उस बयान को सुनकर नीरज शेखर भी आक्रोशित हो गए. धनखड़ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. खरगे ने कहा कि मनमोहन सिंह जी के जमाने में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 थी. बीजेपी के कार्यकाल में यह आंकड़ा 5.4 पर आकर गिर गया है.

खरगे और सभापति की नोकझोंक
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच एक मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली. खड़गे ने सदन में 1000 लोगों की मौत का आंकड़ा पेश किया, जिस पर सभापति ने आपत्ति जताते हुए कहा, ‘आप क्या कह रहे हैं मल्लिकार्जुन जी, क्या आपने सोचा है कि इससे कितने लोगों को ठेस पहुंचेगी?’

इसके जवाब में खरगे ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को वास्तविक मृतकों की संख्या सार्वजनिक करनी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैं गलत हूं तो माफी मांग लूंगा, लेकिन पहले सच सामने आना चाहिए.’ इस पर सभापति धनखड़ नाराज हो गए और बोले, ‘आप क्या कह रहे हैं, इससे देश और दुनिया में क्या संदेश जाएगा?’ इस दौरान सदन में काफी हंगामा हुआ और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...