6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीति'आज रात वोटरों की उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई जा सकती है',...

‘आज रात वोटरों की उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई जा सकती है’, EC से मुलाकात के बाद बोले केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

वोटिंग प्रक्रिया में धांधली की शिकायतों को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी और सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाक़ात की. इस दौरान AAP नेताओं ने बीती रात दिल्ली के अलग अलग इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले आचार संहिता के उल्लंघन के मुद्दे को आयोग के समक्ष रखा.

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद बोले अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘साइलेंट पीरियड के बाद भी चुनाव आयोग ने हमसे मुलाकात की. हमने उन्हें बताया जगह-जगह हिंसा हो रही है. गुंडागर्दी हो रही है दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करके गुंडागर्दी करवाई जा रही है.चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि सख़्त कार्रवाई की जाएगी और चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए सभी क़दम उठाए जाएंगे.हमने उन्हें बताया बड़े पैमाने पर वोटर सप्रेशन हो सकता है.’

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘पुलिस की गुंडागर्दी की वजह से कई जगह लोग घर से डर के मारे वोट डालने न निकलें तो चुनाव आयोग ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि लोग घर से निकल सकें. यह आशंका है कि बड़े स्तर पर आज रात को पैसे देकर या डरा धमकाकर लोगों के काली इंक उनकी उंगुली पर लगा दी जाए ताकि वो कल वोट डालने ना जा सकें. इसके ऊपर भी चुनाव आयोग ने समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. हम चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमसे मुलाक़ात की.’

बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल के इस आरोप पर कि आज रात मतदाताओं की उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई जा सकती है, भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, “वह जल्द ही ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाना शुरू कर देंगे. उन्हें पता है कि वह सत्ता गंवा रहे हैं और अपनी इज्जत बचाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं… उन्हें पता है कि वह चाहे कुछ भी कर लें, जनता ने तय कर लिया है कि वे दिल्ली से आप और केजरीवाल को हटा देंगे…”

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...