14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिसीएम योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा...

सीएम योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- दावे हैं दावों का क्या…

Published on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सीएम महाकुंभ से जुड़ी तैयारियों की बात कर रहे हैं. कन्नौज सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सीएम कहते दिख रहे हैं- हम लोग ये मान कर चल रहे हैं कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में इस आयोजन के 45 दिन में 40 करोड़ लोग आएंगे. तैयारी हमारी 100 करोड़ की है. हम लोग ये मान कर चलते हैं मौनी अमावस्या के दिन जो मुख्य मूहुर्त होगा उस दिन मेरा ये मानना है कि 6 करोड़ लोग आएंगे. तैयारी हमारी 10 करोड़ की है.

सीएम का यह वीडियो शेयर कर अखिलेश ने लिखा- ‘दावे हैं दावों का क्या…’ इससे पहले संसद में भी मंगलवार, 4 फरवरी को सपा चीफ ने कहा था महाकुंभ में हमारे अपने लोग मारे गए हैं जिसमें परिवार का हर रिश्ता दिवंगत हुआ है. सरकार ने तो कहा था कि हमने 100 करोड लोगों के आने का इंतजाम किया है.

‘यह कहां की सनातन परम्परा है…’
सांसद अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में मृतकों की संख्या को छिपाने का काम किया है. मृतकों के परिजन भटक रहे है. सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है. महाकुंभ में लोग पुण्य कमाने आये थे लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अपनों के शव लेकर गये है. श्रद्धालुओं के शव मिल रहे थे. सरकार स्नान करने वालों और चश्मदीदों की बात स्वीकार नहीं कर रही थी. हद हो गयी, एक तरफ भगदड़ में जाने गयी थीं, लाशें मिल रही थीं, शवगृह में रखी गयी थीं, लोग अस्पतालों में कराह रहे थे, दूसरी तरफ सरकार सरकारी हेलीकाप्टर में फूल भरकर वर्षा करा रही थी.

अखिलेश ने कहा था कि यह कहां की सनातन परम्परा है, जहां लाशें पड़ी हो, वहां फूल गिराये गये. यह सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. उत्तर प्रदेश सरकार पूरी घटना मृतकों की संख्या, घायलों की संख्या छिपाने में लगी रही. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री घटना को छिपाने और झूठ बोलने में लगे रहे हैं. उन्होंने शोक तक प्रकट नहीं किया. जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट कर दिया तो घटना के 17 घंटे बाद मुख्यमंत्री ने भगदड़ को स्वीकार किया.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...