8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedज्यादा टोल से लोग परेशान? गडकरी बोले- इंतजार कीजिए, अच्छा होगा... चल...

ज्यादा टोल से लोग परेशान? गडकरी बोले- इंतजार कीजिए, अच्छा होगा… चल रही है तैयारी!

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि टोल टैक्स (Toll Tax) को लेकर लोगों की शिकायतें जल्द दूर होने वाली है. लोगों को नई पॉलिसी से बड़ी राहत मिलेगी, हालांकि उन्होंने नई टोल पॉलिसी के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को राहत देने के लिए एक समान टोल नीति पर काम कर रहा है. दरअसल, बिजनेस टुडे के खास कार्यक्रम ‘बजट राउंड टेबल’ में नितिन गडकरी से बढ़ती टोल कीमतों को लेकर सवाल किया गया था. नई टोल पॉलिसी की जानकारी देने के साथ ही उन्होंने कहा कि सबकी उम्मीदें पूरी हो जाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप अच्छी सर्विस लेते हैं तो उसके लिए आपको पेय करना पड़ेगा, जो आपकी जेब पर थोड़ी भारी पड़ सकती है.

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सरकार का फोकस
नितिन गडकरी ने कहा कि थोड़ा पैसा देकर अगर बेहतर सुविधा मिल रही है तो लोगों को इसकी शिकायत नहीं करनी चाहिए. बजट में कैपेक्स को लेकर सवाल पर गडकरी ने कहा कि पिछले 25 साल के बजट को देख लीजिए, ये आम बात है. सरकार का ग्रोथ पर फोकस है.

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पर देश में तेजी से काम हो रहा है. अब इलेक्ट्रिक ट्रक और इलेक्ट्रिक बसें बन रही हैं. आने वाले दिनों में चीन अमेरिका से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन भारत एक्सपोर्ट करने वाला है, क्योंकि कीमतों कम होंगी. लीथियम आयरन बैट्री लगातार सस्ती हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतें एक बराबर हो जाएंगी, फिर लोग पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां लेने से कतराएंगे, क्योंकि उसी कीमत पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां मिलने लगेंगी. चार्जिंग स्टेशन की कमियां धीरे-धीरे दूर हो रही हैं, आने वाले सालों में लोगों की शिकायतें दूर हो जाएंगी. उन्होंने साथ ही कहा कि व्हीकल कंपनियां अब ज्यादा पावरफुल गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं, जो कि सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय कर करती हैं.

यमुना भी साफ हो सकती है?
देश में करीब 400 स्टॉर्टअप हैं, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम रहे हैं, बेहद कम दाम में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं. यही नहीं, इथेनॉल की कीमतें भी कम की जाएंगी, इसपर बात चल रही है.

नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली में एयर पॉल्यूशन एक गंभीर समस्या है. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को कम करना बेहद जरूरी है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में रहने वालों की आयु प्रदूषण की वजह से 10 साल तक घट रही है. उन्होंने कहा कि सच्चे मन से अगर काम किया जाए, यमुना भी साफ हो सकती है. उन्होंने बताया कि यमुना साफ करने किए केंद्र की ओर से 6000 करोड़ रुपये दिए गए थे. इसमें दिल्ली सरकार को 15 फीसदी देना था. लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए.

उन्होंने कहा कि बड़े काम करना आसान नहीं है, लेकिन रोने से कुछ नहीं होने वाला है. टोल से इनकम 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो रही है. दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों की स्क्रैपिंग पर उन्होंने कहा कि ये पॉलिसी दिल्ली को ध्यान में रखकर लाई गई. क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है. पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग पर नई के मुकाबले 10 फीसदी तक राशि मिल जाती है. उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में ऐसी बसें हैं, जहां हॉर्न छोड़कर पूरी गाड़ी बजती हैं. अब ऐसी व्यवस्था को बदलनी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...