14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिहम नहीं मानते... AAP ने एग्जिट पोल के नतीजों को किया खारिज,...

हम नहीं मानते… AAP ने एग्जिट पोल के नतीजों को किया खारिज, किया ये दावा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में वोटिंग समाप्त होने के साथ ही अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। अधिकांश एग्जिट पोल ने बीजेपी को ज्यादा सीटें दी है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि फाइनल नतीजे 8 फरवरी को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों के बाद दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। आप ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल पर कहा, ‘हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एक बड़े बहुमत से AAP की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।’

AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘एग्जिट पोल हमेशा AAP के लिए गलत साबित हुए हैं। AAP ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा, कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।’

AAP ने एग्जिट पोल किया खारिज
आप ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि सर्वे एजेंसियों ने ‘ऐतिहासिक रूप से’ उसके प्रदर्शन को कम करके आंका है जबकि भाजपा ने इन पूर्वानुमानों को लोगों की बदलाव की इच्छा का प्रतीक बताया। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार शाम छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश एक्जिट पोल ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया।

‘केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को कमतर आंका गया’
आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि एक्जिट पोल में हमेशा से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को कमतर आंका गया है, लेकिन वास्तविक नतीजों में पार्टी को इन अनुमानों से कई गुना अधिक लाभ होता है। गुप्ता ने कहा, ‘आप किसी भी एक्जिट पोल को देख लीजिए – चाहे 2013, 2015 या 2020 के एक्जिट पोल हों- आप को हमेशा कम सीट मिलती दिखाई गईं। लेकिन असल नतीजों में उसे ज्यादा सीट मिलीं।’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने आप को बड़ी संख्या में वोट दिया है और पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है और केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव नतीजे शनिवार को घोषित किए जायेंगे।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
‘पीपुल्स पल्स’ के एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 51 से 60 सीट मिल सकती हैं, जबकि आप को 10 से 19 सीट मिल सकती हैं। उसका दावा है कि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। वहीं ‘पीपुल्स इनसाइट’ के एक्जिट पोल के अनुसार राजग को 40 से 44 सीट, आप को 25 से 29 सीट और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है। कुछ अन्य एक्जिट पोल में भी भाजपा की जीत की संभावना जताई गइ है।

क्या है बीजेपी की प्रतिक्रिया?
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी एक्जिट पोल अनुमानों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा, ‘ मेरा मानना है कि दिल्ली के लोगों ने बहुत पहले ही मन बना लिया था कि उन्हें बदलाव चाहिए।’ उन्होंने विश्वास जताया कि आप सत्ता से बाहर होने वाली है और भाजपा 25 साल से अधिक के अंतराल के बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...