15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति15-15 करोड़ का ऑफर... इधर एलजी वीके सक्सेना ने दिए जांच के...

15-15 करोड़ का ऑफर… इधर एलजी वीके सक्सेना ने दिए जांच के आदेश, उधर केजरीवाल के घर पहुंच गई ACB टीम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है। आप का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के आरोपों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश दिया है। एसीबी भी तुरंत हरकत में आ चुकी है और AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर अपनी एक टीम भेज दी है।

बीजेपी ने केजरीवाल के आरोपों को लेकर एलजी से जांच कराने की अपील की थी। बीजेपी नेता विष्णु मित्तल ने आप के अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव को विधायकों/प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त करने के आप के आरोपों की ACB से जांच कराने का निर्देश दिया।

आप ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य सीनियर नेताओं ने बीजेपी पर 16 आप विधायकों को 15 करोड़ रुपये प्रति विधायक देने का आरोप लगाया है। दिल्ली बीजेपी ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ बीजेपी की छवि खराब करना चाहती है।

केजरीवाल ने आरोपों से गरमाया राजनीतिक माहौल
अरविंद केजरीवाल ने 6 फरवरी 2025 को एक्स पर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘गाली-गलौज करने वाली पार्टी’ ने 16 आप विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये प्रति विधायक की पेशकश की है। केजरीवाल ने सीधे तौर पर बीजेपी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। मुख्यमंत्री समेत आप के दूसरे बड़े नेताओं ने भी यही आरोप दोहराए। इससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

बीजेपी ने एलजी को लिखा पत्र
इसके बाज बीजेपी ने एक पत्र के जरिए इन आरोपों का खंडन किया। बीजेपी ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि आप चुनाव के बाद दिल्ली में अशांति फैलाना चाहती है और बीजेपी की छवि धूमिल करना चाहती है। बीजेपी ने अपने पत्र में लिखा, ‘केजरीवाल और संजय सिंह ने बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि किन विधायकों को फोन आए, किस नंबर से फोन आए और किसने उनसे संपर्क किया। दो दिन पहले ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। ऐसे झूठे और भ्रामक दावे फैलाकर केजरीवाल और सिंह दिल्ली में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।’ एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से कराने का आदेश दिया है।

 

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...