15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिये बजट किसान, नौजवान, शिक्षा, चिकित्सा विरोधी- संसद में बोले सपा सांसदराजीव...

ये बजट किसान, नौजवान, शिक्षा, चिकित्सा विरोधी- संसद में बोले सपा सांसदराजीव राय

Published on

नई दिल्ली

सपा सांसद राजीव राय ने वसीम बरेलवी के शेर ‘वो झूठ बोल रहा था बड़ी सलीके से…’ को कोट करते हुए कहा कि 12 लाख तक टैक्स छूट की घोषणा यहां हुई, बाहर मीडिया ने 45 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचा दिया. सच्चाई ये है कि 7.4 करोड़ लोग केवल इनकम टैक्स भरते हैं. इनमें से 5 करोड़ लोग नील भरते हैं. मुश्किल से ऐसे लोग होंगे जो 8 लाख से 12 लाख के ब्रैकेट में आते होंगे. आपने 20 लाख लोगों को इनकम टैक्स में रिबेट दिया लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस, बच्चों की फीस पर मिलने वाले रिबेट छीन लिए. आठवां वेतन जब लागू होगा, सब टैक्स के दायरे में आ जाएंगे. उन्होंने किसानों के कर्ज और किसान आत्महत्या के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने वाले लोग हैं ये. आप किसानों का कर्जा माफ कर दीजिए, हम आपका वंदन-अभिनंदन, स्वागत करेंगे. हम पूर्वांचल से आते हैं जहां दो बीघा, डेढ़ बीघा जोत वाले किसान हैं. वो कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं. किसानों का कर्ज माफ करें. ये वॉट्सएप यूनिवर्सिटी वाले लोग हैं. 10 लाख प्राइमरी शिक्षकों की पोस्ट खाली है. 30 से 35 परसेंट शिक्षक केंद्रीय विद्यालयों में संविदा पर हैं. देश को आगे बढ़ाने की क्या बात करते हैं. प्रधानमंत्री जी आते हैं, एमबीबीएस की सीटें बढ़ा दिया, ये बढ़ा दिया, वो बढ़ा दिया. हर कॉलेज में पढ़ाई के लिए फैकल्टी की जरूरत होती है. कहीं भी पूरी फैकल्टी नहीं है. हवाई जहाज की बात करते हैं, प्रधानमंत्री आजमगढ़ में हवाई अड़्डे का उद्घाटन किया था. हालत क्या है, आप पता कर लीजिए. आप अवाम पर कुछ ऐसे एहसान करते हैं, आंखें छीन लेते हैं, चश्मे दान करते हैं. ये बजट किसान, नौजवान, शिक्षा, चिकित्सा विरोधी है.

सपा सांसद की मांग- किसान आंदोलन में आंसू गैस छोड़ने वालों पर हो एक्शन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने सरकार पर किसानों को कर्ज के जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप कहते हो कि हमने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी. हम कहते हैं कि आप किसान को कर्ज के जाल में फंसा रहे हो. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि किसान को कर्जा मुक्त करो. हरेंद्र मलिक ने सरदार डल्लेवाल का पता करने की अपील करते हुए ये भी मांग की है कि किसान आंदोलन में आंसू गैस के गोले छोड़ने के मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...