15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी के बगल में चिराग, फोटो फ्रेम से आउट मांझी! कुछ...

PM मोदी के बगल में चिराग, फोटो फ्रेम से आउट मांझी! कुछ दिन पहले बिहार की रैली में औकात दिखाने की कही थी बात

Published on

पटना

बिहार के सियासी गलियारे में दिल्ली से आई एक फोटो शूट से हलचल मच गई। बिहार एनडीए के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। लेकिन इस अहम बैठक से HAM प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नदारद रहे। इसके साथ ही उनके NDA से रिश्तों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। जीतन राम मांझी पहले भी NDA में अपनी पार्टी की सीटों को लेकर मुखर रहे हैं। इस मुलाकात की तस्वीरों ने बिहार की राजनीति में नए कयासों को जन्म दिया है।

पीएम मोदी के साथ फोटो शूट से मांझी आउट
शुक्रवार को पीएम के साथ बैठक में JDU के ललन सिंह, LJP (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत सभी बिहार NDA के सांसद मौजूद थे। लेकिन मांझी की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या मांझी NDA से नाराज हैं? क्या वे गठबंधन छोड़ने की सोच रहे हैं? या फिर यह सिर्फ एक संयोग है? इन सवालों के जवाब आने वाले समय में ही मिल पाएंगे। मांझी की इस अनुपस्थिति ने राजनीतिक विश्लेषकों को कयास लगाने का मौका दे दिया है। सभी अपने-अपने तरीके से इसके मायने निकालने की कोशिश कर रहे हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नया मोड़ आता है।

बिहार NDA के सांसदों साथ PM की मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के NDA सांसदों के साथ एक बैठक की। इसमें JDU, LJP (रामविलास) समेत सभी NDA घटक दलों के सांसद मौजूद थे। लेकिन HAM के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इस महत्वपूर्ण बैठक से गायब रहे। मांझी की अनुपस्थिति ने बिहार के सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी है। कई राजनीतिक विश्लेषक इसे NDA गठबंधन में संभावित दरार के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

बिहार में ‘औकात’ की बात कर चुके हैं मांझी
जीतन राम मांझी पहले भी NDA में अपनी पार्टी HAM के लिए अधिक सीटों की मांग कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनावों में सीटें न मिलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, ‘झारखंड और दिल्ली चुनाव में सीट नहीं मिलने पर कुछ नहीं बोले लेकिन बिहार चुनाव में इस तरह से नहीं चलने देंगे।’ मांझी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का दमखम दिखाने की बात भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वे महासम्मेलनों के जरिए NDA को अपनी पार्टी का ‘औकात’ दिखाएंगे।

बिहार चुनाव में मांझी को चाहिए 20 सीट
इससे पहले मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर दावा ठोका है। 2 फरवरी को जहां पटना में HAM का कार्यक्रम था, वहीं मांझी ने जहानाबाद में 20 से अधिक सीटों की मांग करके BJP की चिंता बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा था, ’20 से ज्यादा सीट मिलेगा तब न 20 सीट जीतेंगे।’ इससे साफ है कि मांझी NDA में अपनी पार्टी के लिए बेहतर स्थिति चाहते हैं।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...