15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व, PM की गारंटी पर जनता को भरोसा', दिल्ली...

‘वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व, PM की गारंटी पर जनता को भरोसा’, दिल्ली में भाजपा की जीत पर बोले मनोज तिवारी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद आखिरकार सत्ता में वापसी कर ली है. पार्टी को चुनाव में 48 सीटें मिली हैं. इस जीत के लिए बीजेपी लीडरशिप को बधाई मिल रही है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी लोगों ने बधाई दी. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी उनकी सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत और लगन की वजह से आज बीजेपी दिल्ली में जीत हासिल कर पाई है.

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “…हमें अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है और हम पार्टी के हर कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हैं. जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है…अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे.”

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मीडिया से बात की और कहा, “यह पीएम मोदी के नेतृत्व, विकास और भरोसे की जीत है. दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के विकास के विजन पर भरोसा जताया है… हम हमेशा जल बोर्ड, शीशमहल, शराब घोटाले, गंदे पानी में भ्रष्टाचार की बात करते थे, लेकिन उन्होंने (आप) कभी हमें जवाब नहीं दिया. अरविंद केजरीवाल हमेशा इन मुद्दों से भागते रहे… लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया है.”

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बीजेपी दिल्ली में सरकार बना रही है… दिल्ली के लोगों ने खड़े होकर बीजेपी को आशीर्वाद दिया है. पूरा परिणाम जल्द ही सामने आएगा. अब AAP के जाने का समय आ गया है.”

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बीजेपी के तमाम नेता जीत की खुशियां मना रहे हैं और अरविंद केजरीवाल की हार का असेसमेंट कर रहे हैं. इसी दरमियान बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “हम इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं… लोगों ने पीएम मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा दिखाया है… हम सभी लोगों को हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं… हम उनके भरोसे को कायम रखेंगे.”

दिल्ली चुनाव 2025 पर बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वे भारतीय राजनीति में बदलाव लाने के लिए राजनीति में शामिल होंगे, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे और शराब घोटाले में आरोपी बन गए और भाजपा और पीएम मोदी के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए… मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देती हूं क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व और सुशासन में विश्वास दिखाया है.”

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...