15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई...' हार पर केजरीवाल का पहला...

‘जनता का फैसला स्वीकार, BJP को बधाई…’ हार पर केजरीवाल का पहला रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है. बीजेपी को इस जीत पर बधाई. हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे.

केजरीवाल ने वीडियो मैसेज में कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं. जनता का जो भी फैसला है, हमें उसे पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं. जनता का फैसला सिर-माथे पर. मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद के साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है. वह उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.

उन्होंने कहा कि हमें पिछले दस साल में जनता ने जो मौका दिया है, हमने बहुत काम किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में बहुत काम किया है. हमने अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है. दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की कोशिश की है.

केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे क्योंकि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं. हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए हम जनता की सेवा कर सकें. हम केवल एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज सेवा भी करते रहेंगे. हमें जनता के सुख-दुख में इसी तरह काम आना है.

उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं. वे शानदार चुनाव लड़े. हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की. उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ सहा लेकिन इस पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा है. इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं सबसे पहले कालकाजी विधानसभा की जनता का आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया. मैं अपनी टीम की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने बाहुबल, गुंडागर्दी, मार-पिटाई का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता तक पहुंचे. बाकी दिल्ली की जनता का जनादेश है. हमें स्वीकार है.

उन्होंने कहा कि मैं अपनी सीट जीती हूं. लेकिन ये जीत का समय नहीं है. जंग का समय है, बीजेपी की तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ हमारी जंग जारी है और जारी रहेगी. आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रेहगी. ये झटका जरूर है लेिकन आम आदमी पार्टी का दिल्ली और देश के लोगों के लिए संघर्ष कभी खत्म नहीं होगा.

 

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...