15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिकरोड़ों के शेयर, लग्‍जरी कारों का बेड़ा... केजरीवाल को शिकस्‍त देने वाले...

करोड़ों के शेयर, लग्‍जरी कारों का बेड़ा… केजरीवाल को शिकस्‍त देने वाले प्रवेश वर्मा कितनी दौलत के मालिक?

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की वापसी पर बीजेपी ने पानी फेर दिया है। भगवा पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रदर्शन किया है। यहां आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट को बीजेपी के प्रवेश वर्मा के हाथों गंवा बैठे हैं। यह प्रवेश वर्मा को राष्‍ट्रीय पटल पर लेकर आ गया है। प्रवेश वर्मा दिल्ली बीजेपी का प्रमुख चेहरा हैं। वह जाने-माने जाट नेता हैं। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रहे हैं। मुंडका से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। प्रवेश वर्मा का जन्म 1977 में हुआ था। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर के पुरम से पढ़ाई की। किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। समय के साथ दिल्ली की राजनीति में उनका कद बढ़ता गया है। वह काफी धन-दौलत वाले नेता हैं। आइए, यहां प्रवेश वर्मा की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक
अपने चुनावी हलफनामे में प्रवेश वर्मा ने 89 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। उनकी पत्नी स्वाति सिंह की संपत्ति 24.4 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की कुल संपत्ति 113 करोड़ रुपये है। प्रवेश वर्मा के पास 2.2 लाख रुपये कैश, 52.75 करोड़ रुपये के शेयर और 17 लाख रुपये का बीमा है। स्वाति सिंह के पास 5.5 लाख रुपये के बीमा पॉलिसी हैं।

लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा
प्रवेश वर्मा के पास लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा XUV जैसी गाड़ियां हैं। उन्होंने 200 ग्राम सोना होने की भी बताई थी जिसकी कीमत 8.25 लाख रुपये है।

प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि से काफी प्रभावित रहा है। उनके पिता और चाचा के राजनीतिक पदों ने उन्हें राजनीति की बारीकियां समझने में मदद की है। उनकी शिक्षा और पारिवारिक विरासत ने उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में उभारा है। वर्तमान में, दिल्ली की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण स्‍थान है। दिल्‍ली में बीजेपी की जीत के बाद उन्‍हें सीएम पद का दावेदार माना जा रहा है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...